Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab: विपश्यना के बहाने विलासिता की तलाश में केजरीवाल: अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

भाजपा ने केजरीवाल के विपश्यना दौरे को बताया विलासिता की खोज

03:26 AM Mar 06, 2025 IST | IANS

भाजपा ने केजरीवाल के विपश्यना दौरे को बताया विलासिता की खोज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के संग विपश्यना सेंटर जाने पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल विपश्यना नहीं, बल्कि व‍िलास‍िता के ल‍िए गए हैं। भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “केजरीवाल पंजाब क्यों गए हैं, यह सभी को पता है। दिल्ली का चुनाव हारने के बाद वो पंजाब में अपने लिए एक सीट ढूंढ रहे हैं। क्योंकि उन्हें ऐशो-आराम और अय्याशी की जो आदत पड़ गई है, उसके बिना उनका गुजारा नहीं होगा। इसलिए विपासना एक बहाना है। पंजाब में विपश्यना नहीं, बल्कि विलासिता और ऐश्वर्य है।

Punjab के विपश्यना केंद्र में साधना करेंगे Arvind Kejriwal, Swati Maliwal ने किया तंज

सचदेवा ने आगे कहा, “जिस आम आदमी पार्टी के आम आदमी होने का वो दावा करते थे, वो बिना किसी पद पर रहते हुए वीआईपी कल्चर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सभी समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चरित्र कैसा होता जा रहा है। पंजाब में जो उठा-पटक हो रही है, वो इस उपासना का बहुत बड़ा कारण है। अगर अरविंद केजरीवाल को विपश्यना करनी है, तो अपने कर्मों, चोरी और लूट के लिए करें, ये बेहतर होगा।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर में हैं। भाजपा इस पर हमलावर है। इससे पहले दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद अपना असली रंग दिखा दिया है।

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए होशियारपुर गए, लेकिन उनके काफिले का नजारा देखने वाला था। उनके काफिले में 50 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें से दो-दो करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर शामिल थीं। इसके अलावा 100 से अधिक पुलिस कमांडो उनके साथ थे। यही नहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं और वह कहते हैं कि शांति लेने के लिए वहां गए हैं। मैं पूछता हूं कि यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपये उड़ाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article