For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

10 दिवसीय विपश्यना सत्र के बाद पंजाब से दिल्ली लौटे केजरीवाल, इस दिन ED के सामने होंगे पेश

03:15 PM Dec 30, 2023 IST | Prateek Mishra
10 दिवसीय विपश्यना सत्र के बाद पंजाब से दिल्ली लौटे केजरीवाल  इस दिन ed के सामने होंगे पेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब के होशियारपुर जिले से अपना 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आए हैं और फिर से लोगों की सेवा करना शुरू करेंगे। केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री 20 दिसंबर को होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ स्थित धम्म धज विपश्यना केंद्र (डीडीवीसी) पहुंचे थे।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘10 दिनों की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नयी ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे। सबका मंगल हो।’’ ध्यान केंद्र से प्रस्थान करने से पहले केजरीवाल को डीडीवीसी के न्यासी गौतम लाल ने सम्मानित किया। यह पहली बार था जब केजरीवाल ने पंजाब में विपश्यना का अभ्यास किया। इससे पहले उन्होंने जयपुर, नागपुर, धर्मकोट और बेंगलुरु में यह अभ्यास किया था।

जानिए क्या है विपश्यना ध्यान

विपश्यना आत्म-अवलोकन के माध्यम से आत्म-परिवर्तन के लिए ध्यान की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसमें मन और शरीर के बीच गहन अंतर्संबंध पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। ध्यान के दौरान केजरीवाल को केंद्र के नियमों का पालन करना था, जिसमें मोबाइल फोन, इंटरनेट, टेलीविजन और समाचार पत्रों के उपयोग से परहेज करना शामिल था। डीडीवीसी के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी दिनचर्या सुबह चार बजे शुरू होती थी और रात साढ़े नौ बजे समाप्त होती थी। इस दौरान वह साधारण भोजन करते थे और उन्हें दोपहर के बाद भोजन की अनुमति नहीं थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×