For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्र पर केजरीवाल की दहाड़, ‘AAP देश को 2029 में BJP से दिलाएगी मुक्ति’

01:54 PM Feb 17, 2024 IST | Jivesh Mishra
केंद्र पर केजरीवाल की दहाड़  ‘aap देश को 2029 में bjp से दिलाएगी मुक्ति’

दिल्ली विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधन भी किए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस हाउस में हमारी मेजॉरिटी है। मेरे पास हमारे 2 एमएलए आए और कहा कि BJP वालों ने उनसे संपर्क किया है। हम इसका सबूत कैसे दे सकतेहैं। कभी रिश्तेदार के यहां, सतो कभी पार्क में आते हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि ईडी से भाजपा वाले उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है।

Highlights:

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल हुए
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस हाउस में हमारी मेजॉरिटी है
  • मेरे पास हमारे 2 एमएलए आए और कहा कि BJP वालों ने उनसे संपर्क किया
  • 2029 में आम आदमी पार्टी देश को BJP से मुक्ति दिलाएगी- केजरीवाल

2029 में आम आदमी पार्टी देश को BJP से मुक्ति दिलाएगी- केजरीवाल

उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। सारा देश देख रहा है। अब लोग यह भी प्रश्न पूछ रहे हैं कि क्या पीएम मोदी केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं, कुचलना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज दुनिया में बीजेपी का सबसे बड़ा चैलेंजर आम आदमी पार्टी है। वहीं, अगर 2024 में BJP नहीं हारी तो 2029 में आम आदमी पार्टी देश को BJP से मुक्ति दिलाएगी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×