Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केजरीवाल ने CM चन्नी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस सरकार में मजीठिया को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

08:50 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

पंजाब में विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश की सियासत काफी गरमा चुकी है। सभी दल एक-दूसरे पर चींटा-कशी कर रहे है। तो वहींं, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, जिन पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
Advertisement
केजरीवाल ने चन्नी सरकार को लिया आड़े हाथों 
चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार में पंजाब के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं है। मजीठिया पर राज्य में मादक पदार्थ के एक गिरोह की जांच की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं।  
महज एक प्राथमिकी दर्ज की है और उस पर शेखी बघार रहे हैं 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मजीठिया के बारे में एक सवाल पूछने पर कहा, ‘‘उन्होंने (राज्य सरकार) महज एक प्राथमिकी दर्ज की है और उस पर शेखी बघार रहे हैं। उन्हें एक प्राथमिकी दर्ज करने में पांच साल लगे।’’ केजरीवाल ने अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनमें मजीठिया को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं है।  
मजीठिया को गिरफ्तार न कर पाने के लिए केजरीवाल ने सरकार की आलोचना की 
उन्होंने मोहाली की एक अदालत में मजीठिया की अग्रिम जमानत खारिज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार न कर पाने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अग्रिम जमानत खारिज हुए कितने दिन बीत गए हैं और अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आप नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को मादक पदार्थ की समस्या और बेअदबी के मुद्दों की कोई परवाह नहीं है और सत्तारूढ़ पार्टी में केवल कुर्सी की लड़ाई चल रही है।
Advertisement
Next Article