टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तमिलनाडु में गरमाया केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, समर्थन में उतरी DMK

01:06 PM Mar 22, 2024 IST | Yogita Tyagi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जब से ED ने गिरफ्तार किया है तभी से इस मामले ने तूल पकड़ी हुई है। अब चेन्नई की राजधानी में भी अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी का मुद्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली के बाद वहां भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां DMK नेताओं ने इस गिरफ़्तारी की न निंदा करते हुए विरोध किया है। DMK CM केजरीवाल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही है। DMK नेता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ''हम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।''

जम्मू में भी विरोध

Advertisement

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। वहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। AAP के कार्यकर्त्ता ने कहा है कि ''जब-जब चुनाव आते हैं तब तक मौजूदा केंद्र सरकार एजेंसियो को आगे कर विपक्षी नेताओं को परेशान करती है।'' आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता जम्मू में बने बीजेपी दफ्तर के पास इक्क्ठे हुए थे यहां से उनका BJP दफ्तर को घेरने का प्लान था , लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उनका प्लान नाकामयाब करते हुए उन्हें बीजेपी दफ्तर के पास नहीं जाने दिया। इसके अलावा कांग्रेस ने भी 2 बजे से अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article