Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, आज कोर्ट में होगी पेशी

12:39 AM Jun 26, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Money Laundering Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी निचली अदालत से मिली जमानत पर रोक लगा दी। हालांकि, दिल्ली शराब घोटाले में ईडी (ED) के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी केजरीवाल पर शिकंजा कस दिया है। तिहाड़ जेल में सीबीआई ने केजरीवाल से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया है। सीबीआई अरविंद केजरीवाल को बुधवार को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति भी मिल गई है। केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

संजय सिंह ने कहा कि जुर्म, अत्याचार और ज्यादती की हद हो गई है। ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने की पूरी उम्मीद है, उससे पहले केंद्र की भाजपा सरकरा ने सीबीआई के अधिकारियों के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची है। ये साजिश अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई का फर्जी मुकदमा तैयार कर उनको गिरफ्तार करना है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719333463838.mp4
Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद ने आगे कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की ज्यादती देख रहा है। पूरा देश केंद्र सरकार का जुर्म देख रहा है। पूरा देश उनका अत्याचार और अन्याय देख रहा है। इस झूठे मुकदमे के खिलाफ पूरा देश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा होगा। संजय सिंह ने कहा कि इस देश के अंदर कैसे न्याय मिलेगा। ऐसे ही झूठे मुकदमे लगा-लगाकर केजरीवाल को जेल में रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जाएंगी? आइए हम सब मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठाएं।



दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि ट्रायल जज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मामले और सामग्रियों की उचित सराहना नहीं की थी। सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मई में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्हें 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद उन्होंने 2 जून को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article