For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kerala: अब जिंदा नहीं रह सकती, सुसाइड नोट छोड़ महिला ने बच्चों संग मौत को लगाया गले

01:23 AM Jan 22, 2024 IST | Sagar Kapoor
kerala  अब जिंदा नहीं रह सकती  सुसाइड नोट छोड़ महिला ने बच्चों संग मौत को लगाया गले

केरल के कोझिकोड जिले के वडकारा के पास तिरुवल्लूर में एक महिला और उसके दो बच्चे घर के कुएं में मृत मिले। वडकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या किये जाने का संदेह है, क्योंकि महिला ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह आत्महत्या कर रही है, क्योंकि वह अब जिंदा नहीं रह सकती। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच से आत्महत्या के पीछे के सही कारण का पता चलेगा।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है, जब महिला का पति बाहर गया था और घर पर केवल महिला के सास-ससुर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि जब महिला का पति वापस लौटा, तो उसे अपनी पत्नी या बच्चे नहीं मिले और ढूंढने पर तीनों कुएं में मिले। पुलिस ने बताया कि तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चों में से एक की आयु छह साल थी, जबकि दूसरा छह माह का था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×