W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वामपंथी सरकार के शासनकाल में केरल ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है : सदानंद गौड़ा

केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वामपंथी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है।

04:27 PM Mar 22, 2021 IST | Ujjwal Jain

केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वामपंथी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है।

Advertisement
वामपंथी सरकार के शासनकाल में केरल  ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है   सदानंद गौड़ा
Advertisement
केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वामपंथी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है।
Advertisement
तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस वार्ता में गौड़ा ने कहा कि अगर केरल में भाजपा की सरकार आई तो ‘विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन’ पर उत्तर प्रदेश में जैसा कानून बनाया गया है, वैसा ही कानून केरल में भी पारित किया जाएगा। प्रचार के लिए यहां आए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में मंदिरों का प्रबंधन करने वाले देवस्वोम बोर्डों को खत्म कर दिया जाएगा और इसका प्रभार श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने आरोप लगाया, “ केरल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। सोना तस्करी मामले में मंत्री केटी जलील से पूछताछ की गई। यह शर्मनाक है। वह कैबिनेट मंत्री हैं। पार्टी के पूर्व प्रमुख कोदियारी का बेटा गिरफ्तार है। यहां कोई विकास नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि देवस्वोम बोर्ड माकपा की गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं और राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
गौड़ा ने कहा, “ विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले हैं। यह मुद्दा पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे प्रभावित परिवारों को सहन करना पड़ता है। लेकिन जब केरल जैसी सरकारें इसे बढ़ावा देंगी तो ऐसे लोगों को मजबूती मिलती है। ईसाई समुदाय इससे काफी प्रभावित है। हम इस पर कानून बनाना चाहते हैं। अगर हम सत्ता में आए तो इस पर जैसा कानून उत्तर प्रदेश में बनाया गया है, वैसा कानून केरल में बनाया जाएगा।”
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×