For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kerala Kidnapping Girl Found: केरल में किडनैप हुई 6 साल की बच्ची मैदान में पुलिस को सही हालत में मिली

04:03 PM Nov 28, 2023 IST | R.N. Mishra
kerala kidnapping girl found  केरल में किडनैप हुई 6 साल की बच्ची मैदान में पुलिस को सही हालत में मिली

Kerala Kidnapping Girl Found: केरल के कोल्लम (Kollam) में एक 6 साल की लड़की किडनैप हो गई थी। लेकिन अब राहत भरी खबर सामने आई है जिसमें वह लड़की मिल गई है। इसके बाद परिजनों ने चैन की सांस ली है।

केरल राज्य के कोलाम (Kollam) जिले के ओयूर से अगवा की गई 6 साल की बच्ची अब सही सलामत मिल गई है। बच्ची का नाम अबीगैल सारा रेजी है , जिसे आज दोपहर करीब 1.30 बजे कोल्लम के आश्रमम मैदान से बरामद किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक छह वर्षीय लड़की को मंगलवार (नवंबर 28, 2023) को अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़ दिया गया।

लड़की को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया बच्ची का स्वास्थ्य ठीक लग रहा है और मेडिकल जांच और परामर्श के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा बताया कि बच्ची सुरक्षित पाई गई है।

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: कुछ ही देर में बाहर आ सकते हैं श्रमिक, पाइप डालने का काम हुआ पूरा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×