Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केरल : कान्वेंट में नाबालिग लड़कियों के साथ किया जा रहा था यौन शोषण, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

दक्षिण केरल में एक कान्वेंट में घुसकर चार आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न किया। मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

02:34 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

दक्षिण केरल में एक कान्वेंट में घुसकर चार आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न किया। मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

केरल से चार नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दक्षिण केरल में एक कान्वेंट में घुसकर चार आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न किया। मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
Advertisement
ग्रामीण इलाके में स्थित ‘ननरी’ (ननों के रहने की जगह) के पास पुलिस के रात्रि गश्ती दल ने एक दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों के धार्मिक संस्थान में घुसने के मकसद का खुलासा हुआ। जानकारी के आधार पर, एक महिला पुलिस अधिकारी ने कान्वेंट में जाकर नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज किया जिसमें पता चला कि उनका पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण किया जा रहा था। 

सोनाली फोगाट के भाई का बड़ा दावा, कहा- फिल्म की शूटिंग के बहाने ले जाया गया गोवा

पीड़िताओं के बयान के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा 460 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
Advertisement
Next Article