W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड में मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना प्रारंभ

NULL

12:26 PM Sep 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

झारखंड में  मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना प्रारंभ
Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज राज्य केगरीब बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत 900 बच्चों को दिल्ली एवं आगरा भ्रमण के लिए रवाना किया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विशेष ट्रेन से बच्चों को दिल्ली एवं आगरा के भ्रमण पर रवाना करने के अवसर पर कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पढ़ई के साथ-साथ खेल-कूद और घूमना फिरना भी जरूरी है।

निजी स्कूलों के बच्चे तो अक्सर दूसरे प्रदेशों में भ्रमण कर लेते हैं, लेकिन गरीब और मध्यम परिवार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अपने देश को जानना जरूरी है, इसलिए देशाटन का महत्व है। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जा रहे शिक्षक इतिहास,संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों के वास्तुशैली का बोध बच्चों को कराएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण बौद्धिक विकास के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना की शुरुआत की है जिसका शुभारंभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत आज 900 बच्चों से भरी पहली ट्रेन रवाना की गयी। यह ट्रेन नई दिल्ली और आगरा का भ्रमण कराएगी। बच्चों के साथ 50 शिक्षक भी भेजे गए हैं, जो उन्हें गाइड करेंगे। इसके अलावा सुरक्षा का भी प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा सचिव आराधना पटनायक, राज्य परियोजना निदेशक बी मुथुकुमार, रेलवे के डीआरएम वीके गुप्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×