Kerala resigns News: केरल के मंत्री साजी चेरियन ने मुख्यमंत्री को दिया अपना इस्तीफा, जानें- ऐसा क्यों किया?
संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष व विभिन्न हलकों के बढ़ते दबाव के बीच केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को इस्तीफे की घोषणा की।
07:44 PM Jul 06, 2022 IST | Desk Team
संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष व विभिन्न हलकों के बढ़ते दबाव के बीच केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को इस्तीफे की घोषणा की। सांस्कृतिक और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चेरियन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
इस्तीफा का निर्णय मैंने खुद की इच्छा है- मंत्री
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री पद से हटाए जाने की विपक्ष की मांग के बीच चेरियन ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दोहराया कि संविधान का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और वह इसका (संविधान का) बेहद सम्मान करते हैं।
Advertisement
Advertisement