The Kerala Story 2 कब तक करेगी अपने बजट को रिकवर, जानें मेकर्स की क्यों बढ़ी टेंशन?
Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. काफी विवाद और कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद 27 फरवरी को विपुल अमृतलाल शाह की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की शुरुआत तो धीमी हुई लेकिन शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिर तीसरे दिन भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई. हालांकि अपने पहले पार्ट की तरह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस नही दे पा रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसके चौथे दिन यानी मंडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
The Kerala Story 2 Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?

'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए थे. इसके दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 520 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.15 प्रतिशत का उछाल लिया और 4.75 करोड़ का कारोबार किया.वहीं चौथे दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 2.65 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 12.80 करोड़ रुपये हो गई है.
The Kerala Story 2 Movie Collection: क्या चार दिनों में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने वसूल लिया आधा बजट?

बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म ने रिलीज के चार दिनो में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यानी ये अपनी आधी लागत वसूलने से कुछ ही करोड़ दूर है. मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने ठीक बहुत अच्छा तो परफॉर्म नहीं किया लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने बजट को वसूल कर सेफ जोन में पहुंच ही जाएगी. लेकिन जितनी मुश्किलों का सामना कर के मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करवाया है, उस हिसाब से ये उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं ऊतर पाई है.
Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: ‘द केरल स्टोरी 2’ वर्सेस ‘द केरल स्टोरी’ चार दिनों का कलेक्शन

अगर हम साल 2023 में आई अदा शर्मा की लीड रोल वाली ‘द केरल स्टोरी’ से इस फिल्म की तुलना करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार बनाए हुए है. बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पहली फिल्म के चार दिनों से कलेक्शन से काफी कम है. दरअसल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चार दिनों में ‘द केरल स्टोरी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. ऐसे में पहले तो ये देखना होगा कि ‘द केरल स्टोरी 2’ अपने बजट को कब तक रिकवर कर पाती है.
Read More: Vijay Thalapathy जल्द लेंगे पत्नी संगीता से तलाक? बेटे जेसन संजय ने पिता को किया अनफॉलो
Join Channel