Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंटरनेट पर छाया केरल का Michael Jackson, लूंगी पहनकर मचाई धूम

10:29 AM Mar 28, 2024 IST | Pratibha
Kerala Boys Lungi Dance Video

Kerala Boys Lungi Dance Video : किंग ऑफ पॉप' कहलाने वाले माइकल जैक्सन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें गए तकरीबन 15 साल हो गया है लेकिन डांस के दीवाने लोग आज भी उन्हें अपना आइडल मानते हैं। उनके गाने पर परफॉर्म करना या उनके पॉपुलर (Kerala Boys Lungi Dance Video) स्टेप्स को जरूर फॉलो करते हैं। अब ऐसा ही कुछ केरल के लड़कों के एक ग्रुप का भी है, जो माइकल जैक्सन के गाने पर परफॉर्म तो करते हैं लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है।

Advertisement
Kerala Boys Lungi Dance Video

सोशल मीडिया पर छाएं है इन लड़कों की टोली

दरअसल इन लड़कों की टोली का नाम 74xmanavalans है। जो इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस ग्रुप में जीव, विजेश विचू, राकेश रक्कु और तज्जु राजिल शामिल हैं। ये फिलहाल तो अपनी शानदार (Kerala Boys Lungi Dance Video) परफॉर्मेंस की वजह से इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। ये माइकल जैक्सन के गानों पर देसी टच के साथ परफॉर्म करते हैं।

Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @74x__manavalans_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया

आउटस्फिट्स कर रहे हैं लोग पसंद

माइकल जैक्सन के गाने 'बिली जीन' और 'बैकस्ट्रीट ब्वॉय' पर लुंगी में इनकी परफॉर्मेंस का वीडियो तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल 74x__manavalans पर इन वीडियोज को शेयर किया है। वहीं लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आप खुद वीडियो में देख (Kerala Boys Lungi Dance Video) पाएंगे कि कैसे ब्लैक शर्ट और नियॉन ग्रीन लुंगी में सभी परफॉर्म कर रहे हैं। साथ ही एक और वीडियो में सफेद शर्ट और पर्पल लुंगी में भी उन्होंने एक परफॉर्मेंस दी है। उनके इन वीडियो को 6 लाख से अधिक लाइक्स और हजारों कॉमेंट्स मिले हैं।

Kerala Boys Lungi Dance Video

मिल रही तारीफ

हालांकि लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर ने इनके लुंगी में डांस करने के आइडिया की तारीफ की है। कई यूजर्स ने तो लिखा है कि लंबे समय के बाद कोई ऐसा डांस (Kerala Boys Lungi Dance Video) वीडियो दिखा है जो वाकई मजेदार है। एक यूजर ने तो लिखा है- कि लुंगी में उनका डांस और भी अधिक अच्छा लग रहा है। बहरहाल, आपको यह डांस परफॉर्मेंस कैसा लगा? कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article