W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे, पहले राहुल तो दूसरे अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर ज़ोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देश की राजनीति में मनोरंजन करने वाला करार दिया।

12:00 PM Sep 08, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर ज़ोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देश की राजनीति में मनोरंजन करने वाला करार दिया।

देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे  पहले राहुल तो दूसरे अखिलेश   केशव प्रसाद मौर्य
Advertisement
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भले ही एक साल से ज्यादा का वक़्त बचा हुआ है लेकिन, विभिन्न राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर ज़ोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देश की राजनीति में मनोरंजन करने वाला करार दिया।
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे हैं। एक राहुल गांधी जी हैं जो मनोरंजन के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और दूसरे अखिलेश यादव जी हैं जो 4 चुनाव हारने के बाद ऐसी बाते करते हैं जो मनोरंजन का कारण हो सकती है।
2024 में खाता भी नहीं खोल पाएगी सपा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करत हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्वयं की पार्टी में टूट पड़ी हुई है। उनका परिवार उनसे नाराज है। जो जिन्ना के भक्त हैं वो राम भक्त के साथ कैसी बातें कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि 2024 में समाजवादी पार्टी का खाता भी खुलेगा।
Advertisement
BJP ने फूंका चुनावी बिगुल  
आपको बता दें कि बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी मुख्यालय में रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की।
बीजेपी उन सभी सीटों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहीं है, जिन सीटों पर वह कम मार्जिन या किसी अन्य कारण से चुनाव हारी थी। यहीं तरीका उन्होंने 2019 के चुनाव में अपनाया था जिसका उन्हें काफी फायदा हुआ। बीते दिन महाराष्ट्र की बारामती सीट जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है। वहां बीजेपी ने कार्यक्रम कर उन्हें चुनौती दी और दावा किया की वह अगले लोकसभा चुनाव में यह सीट जीतेगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×