टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

खरड़ : फारेंसिक लेबोटरी में काम करती महिला कर्मचारी को गोली मारकर आरोपित युवक ने की खुदकुशी

पंजाब के खरड़ इलाके में स्थित फारेंसिक लेबोटरी में तैनात एक महिला कर्मचारी को आज एक नौजवान ने गोली मारने की घिनोनी करतूत के बाद

07:36 PM Mar 29, 2019 IST | Desk Team

पंजाब के खरड़ इलाके में स्थित फारेंसिक लेबोटरी में तैनात एक महिला कर्मचारी को आज एक नौजवान ने गोली मारने की घिनोनी करतूत के बाद

लुधियाना-खरड़ : पंजाब के खरड़ इलाके में स्थित फारेंसिक लेबोटरी में तैनात एक महिला कर्मचारी को आज एक नौजवान ने गोली मारने की घिनोनी करतूत के बाद हुजूम से बचने की खातिर स्वयं को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। महिला कर्मचारी की पहचान नेहा सूरी के रूप में हुई है, जो खरड़ स्थित ड्रग्स फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लेबोटरी में काम करती थी।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेहा सूरी हरियाणा स्थित पंचकूला की रहने वाली है। घटना के उपरांत जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसने जख्मों की पीड़ा ना सहते हुए दम तोड़ दिया। जबकि आरोपी युवक को अस्पताल ले जाते वक्त मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

फतेहगढ़ साहिब के मौजूदा सांसद हरिंद्र सिंह खालसा ने थामा कमल का फूल

दरअसल शुक्रवार की सुबह अचानक पौने बारह बजे एक शख्स आफिस में घुसा और उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने महिला ड्रग इंस्पेक्टर नेहा पर एक के बाद एक फायर किए। इसके बाद वह अपने मोटर साइकिल के पास पहुंचकर भागने लगा। लोगों ने उसे दबोचा तो उसने खुद को भी गोली मार दी।

यह भी पता चला है कि आरोपित युवक बठिंडा निवासी महिंदर सिंह रोपड़ में मेडिकल शॉप चलाता है। कुछ समय पहले किन्हीं कारणों से महिंदर सिंह का लाइसेंस रद कर दिया गया था। आशंका जताई जी रही है कि इसी मामले में महिंदर ने महिला इंस्पेक्टर को निशाने पर लिया।

इंस्पेक्टर नेहा को गोली मारने के बाद महिंदर ने भागने की कोशिश की, लेकिन जब पकड़ा गया तो अपने सिर और छाती में गोली मार ली। नेहा को गोली लगने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआइ रेफर किया गया, लेकिन नेहा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, मोहिंदर की भी मैक्स अस्पताल मोहाली में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता चला है कि मृतका नेहा शादीशुदा थी और उसकी एक बेटी भी है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article