W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार की ये भाभी पवन सिंह को चुनाव में देंगी टक्कर! खेसारी ने कर दिया बड़ा ऐलान

04:03 PM Oct 03, 2025 IST | Neha Singh
बिहार की ये भाभी पवन सिंह को चुनाव में देंगी टक्कर  खेसारी ने कर दिया बड़ा ऐलान
Khesari Lal Yadav Wife Election
Advertisement

Khesari Lal Yadav Wife Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में सियासी चेहरे अपनी कमर कस रहे हैं। इन दिनों बिहार के सुपर स्टार पवन सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन सिंह भाजपा की टिकट से बिहार में चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर बड़ा बयान दिया।

Khesari Lal Yadav Wife Election: चुनाव लड़ने पर क्या बोले खेसारी

खेसारी लाल यादव ने हाल ही में पटना में एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि अगर वह चुनाव लड़ना है तो उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी, क्योंकि वह फिल्म और संगीत उद्योग में व्यस्त रहेंगे और चंदा देवी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं इसलिए उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी। " सूत्रों का कहना है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी मांझी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Khesari Lal Yadav Wife Election
Khesari Lal Yadav Wife Election

Khesari Lal Yadav Latest News: 'राजनीति में न कोई दुश्मन नहीं'

पवन सिंह की राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बारे में खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह व्यक्तिगत मुलाकात थी। वह उस समय सही थे और मुझे लगता है कि अब भी सही हो सकते हैं। उनकी अपनी विचारधारा है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता और मेरा मानना ​​है कि कोई स्वार्थ भी नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी राजनेता की वजह से बिना किसी वजह के लड़ते नहीं हैं।  खेसारी लाल यादव ने तारीफ के लहजे में पवन सिंह पर तंज किया। उन्होंने कहा कि पहले पवन सिंह गायक थे लेकिन अब वो राजनेता बन गए हैं, इसलिए अब उनका पावर वहां से शुरू होगा।

Khesari Lal Yadav Latest News
Khesari Lal Yadav Latest News

Bihar Election 2025 : पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की

बता दें मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैं रिश्तों को निभाने की कोशिश करता हूं। राजनीति में न कोई भावना होती है और न ही कोई दर्द, यह तो बस व्यापार और कारोबार है।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा काम अलग है; मैं एक कलाकार हूं।"

ये भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मौत बांटता है ये सिरप, एक घूंट ने छीनी 12 मासूमों की जिंदगियां, इन राज्यों में छाया मातम

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×