Khushi Kapoor Photos: खुशी कपूर के साड़ी लुक्स से किसी फंक्शन के लिए ले सकते हैं इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें
11:30 AM Aug 03, 2024 IST | Priya Mishra
खुशी कपूर धीरे-धीरे फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी बहन जान्हवी कपूर की तरह खुशी भी अपने अद्भुत फैशन सेंस और स्टाइलिश आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। खुशी कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। खुशी ने ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खुशी एक्टिंग के अलावा फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। खुशी के फैशन सेंस और खासकर उनके साड़ी और ब्लाउज के डिज़ाइन ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक ट्रेंडसेटर बना दिया है। चलिए देखते हैं उनकी साड़ी और ब्लाउज के डिजाइन जो किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेंगे।
Advertisement
Advertisement