W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kia India ने भारत के लिए तैयार किया लोंग टर्म रोडमैप! हर बजट में EV और Hybrid कारें लाने की तैयारी, जल्द लॉन्च होंगी ये नई गाड़ियां

03:54 PM Apr 13, 2026 IST | Amit Kumar
kia india ने भारत के लिए तैयार किया लोंग टर्म रोडमैप  हर बजट में ev और hybrid कारें लाने की तैयारी  जल्द लॉन्च होंगी ये नई गाड़ियां
Kia Confirms New Car Launch in India

Kia Confirms New Car Launch in India: Kia India ने भारतीय बाजार के लिए एक स्पष्ट और लोंग टर्म रोडमैप कर लिया है। कंपनी अब केवल पेट्रोल-डीजल वाहनों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड तकनीक पर भी तेजी से काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें साइरोस EV, सोरेंटो हाइब्रिड और कार्निवल हाइब्रिड शामिल हैं।

Advertisement

इस प्लान का मकसद ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से विकल्प देना है। साथ ही, यह कदम बढ़ते उत्सर्जन नियमों और बदलती ग्राहक पसंद को भी ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Advertisement

Kia Confirms New Car Launch in India: 3 बड़ी गाड़ियां है शामिल

Kia Confirms New Car Launch in India
Kia Confirms New Car Launch in India
  • किआ की अगली बड़ी लॉन्च साइरोस EV होगी, जिसे जुलाई 2026 में पेश किया जाएगा।
  • यह भारत में कंपनी की दूसरी लोकल रूप से तैयार की गई इलेक्ट्रिक कार होगी, जो स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।
  • डिजाइन के मामले में साइरोस EV अपने पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसी ही दिखेगी, लेकिन इसमें कुछ EV-विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे नई ग्रिल और अलग स्टाइल के पहिए।
  • इंटीरियर में भी ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रहेगा।
  • तकनीकी रूप से इसमें करीब 42 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो लगभग 133 बीएचपी की पावर और 255 एनएम का टॉर्क देगी।
  • यह कार किआ की मौजूदा EV रेंज से नीचे के सेगमेंट में होगी और खासतौर पर सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
  • इसका मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद किफायती इलेक्ट्रिक कारों से होगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

Sorento and Carnival Hybrid: 2 नयी SUV करेगा लांच

Sorento and Carnival Hybrid
Sorento and Carnival Hybrid (Source: Social Media)
  • किआ ने यह भी साफ किया है कि वह आने वाले वर्षों में सोरेंटो SUV और कार्निवल MPV के हाइब्रिड वर्जन भारत में लाएगी।
  • इन मॉडलों को 2030 तक लॉन्च करने की योजना है।
  • सोरेंटो को तीन-रो SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा, जो फैमिली कार खरीदारों के लिए एक नया विकल्प बनेगा।
  • वहीं कार्निवल पहले से ही प्रीमियम MPV के रूप में जानी जाती है, और इसका हाइब्रिड वर्जन बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण के साथ आएगा।
  • हाइब्रिड तकनीक उन लोगों के लिए खास है जो इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहते।
  • यह तकनीक पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का फायदा देती है।

यह भी पढ़ें : अप्रैल में लॉन्च होगी Mercedes, MG, Volkswagen समेत कई शानदार कार, Majestor SUV करेगी Fortuner का भौकाल खत्म!

Advertisement

Balance of EV and Hybrid: EV और हाइब्रिड का संतुलन

  • किआ की रणनीति सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर निर्भर नहीं है।
  • कंपनी एक संतुलित अप्रोच अपना रही है, जिसमें EV और हाइब्रिड दोनों शामिल हैं।
  • साइरोस EV जहां उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो कम खर्च में इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं।
  • वहीं हाइब्रिड मॉडल उन लोगों के लिए होंगे जो अभी कंवेंशनल फ्यूल कंवेनशनल के साथ थोड़ा इलेक्ट्रिक सपोर्ट चाहते हैं।
  • यह रणनीति खासतौर पर भारत जैसे बाजार के लिए सही मानी जा रही है, जहां चार्जिंग नेटवर्क अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है।

ग्राहकों के लिए क्या फायदा होगा?

  • किआ की इस नई योजना का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
  • सबसे बड़ा फायदा है—ज्यादा  ऑप्शन।
  • अब ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से EV, हाइब्रिड या कंवेंशनल फ्यूल इंजन चुन सकेंगे।
  • इसके अलावा, EV से कम चलाने का खर्च मिलेगा, जबकि हाइब्रिड कारें बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण देंगी।
  • इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।

Kia Future Roadmap: भविष्य की तैयारी

  • किआ इंडिया आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है।
  • कंपनी का लक्ष्य है कि वह किफायती से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर तरह के ग्राहकों को कवर करे।
  • कुल मिलाकर, किआ की यह रणनीति दिखाती है कि कंपनी भारतीय बाजार में लंबे समय तक मजबूत पकड़ बनाना चाहती है और बदलते ऑटो सेक्टर के साथ खुद को तेजी से ढाल रही है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel वेरिएंट के बाद Tata Sierra EV मचाएगी तहलका, 600KM की रेंज के साथ मिलेंगे Luxury Features, जानें कब होगी लॉन्च

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×