For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कियारा और सिद्धार्थ ने वेडिंग आउटफिट्स किए फाइनल! देर रात मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर हुए स्पॉट

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। दोनों को शनिवार की रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर से निकलते हुए देखा गया। फैंस का मानना है कि दोनों अपनी शादी के जुड़ी तैयारी के लिए वहां गए थे।

01:27 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। दोनों को शनिवार की रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर से निकलते हुए देखा गया। फैंस का मानना है कि दोनों अपनी शादी के जुड़ी तैयारी के लिए वहां गए थे।

कियारा और सिद्धार्थ ने वेडिंग आउटफिट्स किए फाइनल  देर रात मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर हुए स्पॉट
बॉलीवुड के पॉपुलर रुमर्ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ भी स्पॉट किया जाता है। दोनों ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था उसके बाद से ही दोनों की डेटिंग खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है। वहीं पिछले कुछ वक्त से दोनों की शादी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच लवबर्ड्स को हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर एक साथ देखा गया।
Advertisement
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मगर अभी तक इनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मगर इसी बीच 24 दिसंबर को सिद्धार्थ और कियारा को फिल्म इंडस्ट्री में मोस्ट फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपनी-अपनी कार में पहुंचे।
Advertisement
सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों फैशन डिजाइनर के घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे है। इस दौरान कियारा और सिड अलग-अलग बाहर आए और पैपराजी को रुककर पोज भी दिए। इस दौरान कियारा ने व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट पहना था। वहीं सिद्धार्थ ब्लू स्वेटशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए।
दोनों के एक ही वक्त पर मनीष के घर स्पॉट किए जाने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचा था। वहीं कुछ का कहना है कि दोनों नए साल यानी जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसी सिलसिले में दोनों मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ-कियारा ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

इस वीडियो को देखने फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘दोनों 15 जनवरी 2023 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मनीष के घर पर?? शायद दोनों शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए पहुंचे थे?’ एक अन्य यूजर ने लिखा- शादी की तैयारियां शुरु। एक ने लिखा- शादी के कपड़े।
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। रुमर्ड कपल ने अपनी शादी के खास दिन के लिए चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। इतना ही नहीं दोनों की  फैमिली ने शादी की तैयारियों भी शुरु कर दी है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×