W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

समंदर पार भी ट्रेन से क्यों सफर करते हैं Kim Jong? वजह जानकर होगा आशर्चय

11:55 AM Sep 04, 2025 IST | Shivangi Shandilya
समंदर पार भी ट्रेन से क्यों सफर करते हैं kim jong  वजह जानकर होगा आशर्चय
Kim Jong Un Train Travel

Kim Jong Un Train Travel: उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग को कौन नहीं जानता? उनके बारे में कई दिलचस्प बातें हैं जो हमेशा लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। किम जोंग कभी अपनी तानाशाही के लिए जाने जाते हैं तो कभी अपने सख्त नियमों के लिए। हालांकि, इतने ताकतवर नेता होने के बावजूद, उन्हें डर भी लगता है। जी हां, आपने सही सुना, किम जोंग अपने दादा के ज़माने से ही हवाई यात्रा से डरते थे। वह एक देश से दूसरे देश जाने के लिए हवाई जहाज़ से नहीं, बल्कि एक ख़ास ट्रेन से सफ़र करते हैं।

कितना क्रूर है जोंग का शासनकाल?

Kim Jong Un Train Travel
Kim Jong Un Train Travel

किम उन देश से बाहर जाने के लिए किसी तरह का कोई हवाई जहाज इस्तेमाल नहीं करते हैं। बताते चले कि किम जोंग एक ऐसा शासक है जिसकी मर्जी के बिना आप कपड़े नहीं पहन सकते हैं। यहां तक की बाल नहीं कटवा सकते हैं। कहीं अपनी मर्जी से घूमने नहीं जा सकते हैं। जॉन को उत्तर कोरिया का सबसे क्रूर नेता माना जाता है।

Kim Jong Un Private Train

Kim Jong Un Private Train
Kim Jong Un Private Train

बता दें कि किम जोंग अपने पिता की मौत के बाद साल 2011 में नार्थ कोरिया का राज पाट संभाली थी। जोंग अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। ऐसे में जोंग के बारे में एक रोचक जानकारी है, जिसे सुनकर आपको एक पल के लिए आशचर्य जरूर होगा। जहां एक तरफ दूसरे देश के नेता अन्य देशों में जाने के लिए हवाईजहाज का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं जोंग अन्य देशों में जाने के लिए ट्रेन का यूज करते हैं. तो ऐसे में चलिए जानते हैं जोंग ऐसा क्यों करते हैं। उन्हें क्या सही में हवाई सफर से डर लगता है। क्या है ट्रेन से सफर करने के पीछे का असली राज। जानते हैं सबकुछ यहां।

जानें इसके पीछे का कारण

Kim Jong Un Private Train
Kim Jong Un Private Train

बताते चले कि किम जोंग के पिता के मृत्यु के बाद साल 2011 में नार्थ कोरिया का महान उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। शुरूआती दौड़ में जोंग ने अपने विरोधियों पर सख्त कार्रवाई की थी। जोंग अभी तक के शासनकाल में 10 से कम इंटरनेशनल यात्रा की हैं। जोंग अपनी अधिकांश विदेश यात्राओं में पीली पट्टी वाली ट्रेन का यूज किया है। अमेरिका से लेकर बीजिंग तक उन्होंने अपनी ट्रेन से सफर किया है। इसके पीछे का वजह से डर। जोंग के पिता किम जोंग इल को भी हवाई यात्रा से डर लगता था, जिस वजह से वे अपनी विदेश यात्राओं को बख्तरबंद रेलगाड़ी से चीन और रूस तक ही सीमित रखते थे.

Kim Jong Un Bulletproof Train : ट्रेन की खासियत

Kim Jong Un Bulletproof Train
Kim Jong Un Bulletproof Train

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोंग की ट्रेन को अंदर से आलिशान महल की तरह डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन के अंदर मीटिंग रूम, ऑफिस, बेडरूम, डाइनिंग रूम, मनोरंजन की सारी व्यवस्थाएं हैं। इस ट्रेन को बनाने के लिए कोरिया में के विशेष फैक्ट्री बनाई गई है। जहां जोंग के लिए इस तरह की ट्रेनें बनाई जाती है। इस ट्रेन को चलता-फिरता किला भी कहा जाता हैं। बताया जाता है कि ट्रेन की खिड़कियां से लेकर फर्श तक बुलेटप्ररूफ हैं। दुश्मन सोचकर भी कुछ नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें:Unipolar World End: दुनिया में नहीं चलेगी किसी एक देश की बादशाहत, रूसी राष्ट्रपति ने किया एकध्रुवीय विश्व के अंत का आह्वान

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×