टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Kim Jong Un Warning: किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को दी धमकी, कहा अगर हमसे पंगा लिया तो तबाह करने में कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे

11:00 AM Jan 10, 2024 IST | Beauty Roy
Kim Jong Un

Kim Jong Un Warning: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना प्रमुख दुश्मन बताया और उकसाने पर इसे नष्ट करने की धमकी दी। किम ने इस वर्ष दक्षिण कोरिया और अमेरिका में होने वाले चुनावों से पहले भड़काऊ एवं आक्रामक बयानबाजी तेज कर दी है।

Advertisement

Highlights 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बयानबाजी तेज

Kim Jong Un Warning: सूत्रों कि माने तो किम जोंग उन अप्रैल में दक्षिण कोरिया के संसदीय चुनावों और नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर हथियारों के परीक्षण में तेजी ला सकते हैं। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बताया कि किम ने इस सप्ताह उत्तर कोरिया में आयुध कारखानों के निरीक्षण दौरों पर यह बयान दिया।

Kim Jong Un की पहली प्राथमिकता ये है

किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों में उत्तर कोरिया की प्राथमिकता सबसे पहले आत्मरक्षा और परमाणु युद्ध रोकने के लिए सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया अपने संप्रभुता को बनाये रखना चाहता हैं।

Kim Jong Un ने दक्षिण कोरिया को दे दी धमकी

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया अपने सैन्य बल का इस्तेमाल करने और उसकी संप्रभुता को खतरे में डालने की हिम्मत करता है तो हमें अपने सभी साधनों और शक्तियों को जुटाकर दक्षिण कोरिया को नष्ट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article