W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किम जोंग उन का आरोप: हर विवाद के पीछे अमेरिका

किम जोंग उन का बयान: हर समस्या की जड़ अमेरिका

10:37 AM Feb 09, 2025 IST | Rahul Kumar

किम जोंग उन का बयान: हर समस्या की जड़ अमेरिका

किम जोंग उन का आरोप  हर विवाद के पीछे अमेरिका
Advertisement

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने आरोप लगाया कि विश्व के विवादों के पीछे अमेरिका खड़ा है। उन्होंने देश की परमाणु शक्तियों को और विकसित करने की नीति पर जोर दिया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम ने यह टिप्पणी शनिवार को राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के दौरे के दौरान की थी। किम अपने सशस्त्र बलों, कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय में गए थे।

केसीएनए ने कहा कि मंत्रालय के सैन्य और राजनीतिक कमांडिंग अधिकारियों को संबोधित करते हुए किम ने ‘सभी प्रतिरोधों’ को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने देश की ‘परमाणु शक्तियों को और अधिक विकसित करने की अडिग नीति’ की पुष्टि की। किम जोंग उन ने अमेरिका पर ‘दुनिया के बड़े, छोटे विवादों और रक्तपात की त्रासदियों के पीछे हमेशा खड़े रहने’ का आरोप लगाया।

किम ने पिछले वर्ष रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हस्ताक्षरित पारस्परिक रक्षा संधि का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और लोग ‘रूसी सेना और लोगों के न्यायोचित उद्देश्य का सदैव समर्थन और प्रोत्साहन करेंगे।’

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×