टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चंडीगढ़ से कटा किरण खेर का टिकट, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

02:23 PM Apr 10, 2024 IST | Jivesh Mishra

Kirron Kher Ticket Canceled From Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार यानी 10 अप्रैल को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। वहीं, इस बीच पार्टी ने चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को बीजेपी ने अपना नया उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, संजय टंडन चंडीगढ़ से बीजेपी के अध्यक्ष हैं।

Advertisement

Highlights:

 

चंडीगढ़ से किरण खेर का कटा टिकट

बता दें कि चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कट गया है। इसको लेकर कुछ समय पहले ही संकेत साफ हो गए थे। वहीं, 4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब खेर से सवाल किया गया तो वह इस सवाल का जवाब टालती हुई नजर आईं।

 

2014 में पहली बार किरण खेर ने बीजेपी के टिकट पर हासिल की थी जीत

दरअसल, 2014 में पहली बार किरण खेर ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। अब उनका पार्टी से इस बार टिकट काट दिया है।

Advertisement
Next Article