Kisan Protest: फिरोजपुर में शराब फैक्ट्री को लेकर हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक शराब की फैक्ट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां जीरा कस्बे के पास फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। आज सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
05:30 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक शराब की फैक्ट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां जीरा कस्बे के पास फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। आज सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस बीच किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की होने के बाद बवाल और भी बढ़ गया।
Advertisement
पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प
आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी फिरोजपुर के जीरा में शराब की फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। यहां शराब फैक्ट्री का विरोध 24 जुलाई से शुरू हुआ था जिसको लगभग 5 महीने हो गए हैं। बीते सोमवार को भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद किसान और भी ज्यादा भड़क गए। आज यहां सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे और विरोध करने लगे। इस दौरान स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने बल का इस्तेमाल किया।
कई महीनों से बंद है फैक्ट्री
Advertisement
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि फैक्ट्री न केवल उनकी जिंदगी पर प्रभाव डालेगी बल्कि आसपास के इलाकों के जल स्त्रोतों को भी नुकसान पहुंचाएगी। इसलिए इस फैक्टरी पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। यह फैक्ट्री फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरवाल गांव में मौजूद है। माल ब्रिज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह फैक्ट्री पिछले 146 दिनों से बंद पड़ी हुई है। इस फैक्ट्री के खिलाफ लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान मुख्य द्वार को घेरकर खड़े हैं ।
Advertisement