KKK 15: Rohit Shetty के शो में सितारों का खतरनाक खेल शुरू! , गौरव खन्ना- रुबीना दिलैक समेत 12 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
KKK 15 Confirmed Contestants list: टीवी का सबसे धमाकेदार और एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर बड़े धमाके के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार भी शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे और पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट्स, नए ट्विस्ट और हाई-लेवल एडवेंचर देखने को मिलेगा। शो की शूटिंग केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में होगी और इसमें टीवी और सोशल मीडिया की बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। दर्शकों में इस नए सीजन को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है ।
KKK 15 Confirmed Contestants list: ‘डर का नया दौर’, लौटेगा एक्स-कंटेस्टेंट्स vs न्यू स्टार्स का ट्विस्ट

इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में मेकर्स ने एक नया और दिलचस्प थीम रखा है जिसे नाम दिया गया है “डर का नया दौर”। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। कुछ एक्स-कंटेस्टेंट्स की वापसी भी हो रही है, जिससे शो और ज्यादा एक्साइटिंग बन जाएगा। रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने खतरनाक स्टंट्स और फिल्मी अंदाज़ में कंटेस्टेंट्स का एग्जाम लेते नजर आएंगे।
Gaurav Khanna KKK 15: गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक और ओरी समेत दमदार स्टार्स की एंट्री

तो आइए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स के बारे में..
- गौरव खन्ना (Bigg Boss विजेता): टीवी की दुनिया के फेमस फेस गौरव इस बार KKK के मंच पर एक्शन और एडवेंचर के लिए तैयार हैं।
- रुबीना दिलैक: छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना अपने जज़्बे और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं।
- जैस्मिन भसीन: अपनी मुस्कान और बिंदास अंदाज़ के साथ जैस्मिन इस सीजन में नया रंग भरेंगी।
- करण वाही: हैंडसम और चार्मिंग करण वाही एक बार फिर स्टंट्स के लिए लौट रहे हैं। उनके फैंस उन्हें अलग अंदाज में देखने को बेताब हैं।
- हर्ष गुजराल: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल पहली बार रियलिटी शो में नज़र आएंगे। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और रोस्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर हर्ष अब स्टेज नहीं, खतरों के मैदान में उतर रहे हैं।
- शगुन शर्मा: टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 फेम) अपने पहले रियलिटी शो के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह शो उन्हें खुद का “फियरलेस वर्जन” खोजने का मौका देगा। फिक्शन से निकलकर अब वे असली खतरों का सामना करेंगी।
- फरहाना भट्ट: दमदार पर्सनैलिटी वाली फरहाना, शो में अपने बेबाक तेवर और स्ट्रॉन्ग गेम के लिए जानी जाती हैं।
- अविका गौर: ‘Balika Vadhu’ फेम अविका गौर एक बार फिर KKK में वापसी कर रही हैं। वह पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और पिछले रियलिटी शो के बाद अब वह नए स्टंट्स के लिए तैयार हैं।
- अविनाश मिश्रा: Bigg Boss 18 फेम अविनाश मिश्रा अब एक और रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिटनेस और टास्क में उनका कोई जवाब नहीं।
- रुहानिका धवन: ‘Yeh Hai Mohabbatein’ की चाइल्ड स्टार रुहानिका धवन अब ग्रो-अप होकर रियलिटी टीवी में एंट्री कर रही हैं। यह उनका पहला स्टंट शो होगा और उन्होंने खुद कन्फर्म किया है कि वह KKK 15 के लिए रवाना हो रही हैं।
- ओरहान अवत्रमानी (ओरी): सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी पहली बार टीवी पर अपने एडवेंचर और एनर्जी का जलवा दिखाएंगे।
Fear ka Naya daur KKK 15: कब और कहां देखें शो?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा और यह शो कलर्स टीवी पर देखने को मिलेगा। शो का सेट लगभग पूरी तरह तैयार है और इसे मई के अंत या जून तक ऑन-एयर किए जाने की उम्मीद है। इस बार का सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और इंटरनेशनल लेवल का बताया जा रहा है। एडवेंचर, डर और सेलिब्रिटी ड्रामा का कॉम्बिनेशन दर्शकों को बांधे रखने वाला है।
Farrhana Bhatt Gaurav Khanna Big Boss 19: ‘गौरव सेफ गेम खेल रहे थे, 20% भी योगदान नहीं दिया’

Big Boss 19 फिनाले वीक में फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि वह शो में बहुत ज्यादा सेफ गेम खेल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव ने शो में जितना योगदान दिया, वह अन्य कंटेस्टेंट्स के मुकाबले बेहद कम था और उन्होंने “20% भी उतना काम नहीं किया”। फरहाना का कहना था कि गौरव अपनी टीवी पॉपुलैरिटी (Anupamaa फेम) का फायदा उठा रहे थे और गेम में ज्यादा एक्टिव नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने गौरव की जीत को “अनडिजर्विंग” बताया था।
Farrhana Bhatt Comment: ‘कहीं के सुपरस्टार नहीं’ बयान और एक्टिंग पर सवाल से बढ़ा विवाद

इस विवाद को और ज्यादा आग तब मिली जब फरहाना ने गौरव खन्ना के लिए कहा कि वह “कहीं के सुपरस्टार नहीं हैं”। उन्होंने न सिर्फ उनके गेम पर सवाल उठाया, बल्कि उनकी acting और स्टारडम को भी निशाने पर लिया। फरहाना का मानना था कि गौरव शो में असली स्ट्रगल नहीं दिखा पाए और उनकी इमेज सिर्फ बाहर की पॉपुलैरिटी पर बेस्ड है।
Khatron Ke Khiladi 15: क्या फिर से होगी यह लड़ाई?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Big Boss 19 की यह पुरानी कंट्रोवर्सी फिर से दोहराई जाएगी?
- अगर दोनों किसी रियलिटी इवेंट, इंटरव्यू या नए शो में मिलते हैं, तो टकराव दोबारा शुरू हो सकता है।
- सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस अभी भी इस मुद्दे को लेकर बंटे हुए हैं, जिससे माहौल गर्म बना हुआ है।
- हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई नया बयान नहीं आया है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह लड़ाई दोबारा होगी या नहीं।
आने वाले एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स को और भी खतरनाक स्टंट्स, पानी, ऊंचाई और डरावने टास्क्स का सामना करना पड़ेगा। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से स्टार्स अपने डर पर काबू पाकर फिनाले तक पहुंचते हैं और कौन बीच रास्ते में बाहर हो जाते है।

Join Channel