टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने आलीशान रिजॉर्ट छोड़ इस जगह को चुना अपना वेडिंग वेन्यू, जानिए कब है शादी?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर लोगो की नज़रे टिकी हुई है। खबरों का बाजार इनकी शादी की खबर से एक बार फिर गर्म हो गया है। खबरों की माने तो, उनकी शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। जी हां, उनकी शादी किसी महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी।

01:50 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर लोगो की नज़रे टिकी हुई है। खबरों का बाजार इनकी शादी की खबर से एक बार फिर गर्म हो गया है। खबरों की माने तो, उनकी शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। जी हां, उनकी शादी किसी महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर लोगो की नज़रे टिकी हुई है। आये दिन इनकी शादी को लेकर नए- नए अपडेट्स सामने आते रहते है। फैंस इनको सात फेरे लेते हुए देखने के लिए बेताब है। हर कोई बस इसी इंतज़ार में बैठा है कि कब ये लवबर्ड्स अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगे। फिलहाल ये दोनों तो अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन खबरों का बाजार इनकी शादी की खबर से एक बार फिर गर्म हो गया है।  
Advertisement
आपको बता दे, किक्रेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही, इस साल की शुरुआत में उनकी शादी के कयास लगने शुरू हुए लेकिन सुनील शेट्टी ने हर बार इससे इंकार किया। उन्होंने कहा था कि जब दोनों बच्चे फ्री होंगे तब शादी धूमधम से होगी। अब केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 
खबरों की माने तो, उनकी शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी किसी महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी। सुनील शेट्टी के बंगले का नाम ‘जहान’ है। केएल राहुल और अथिया इस साल दिसंबर के अंत में या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में सात फेरे ले सकते हैं।
आपको बता दे, सुनील शेट्टी का ये बंगला उनके दिल के काफी करीब है। इसे उन्होंने 17 साल पहले बनाया था। खबर है कि ये जोड़ी पूरे तामझाम के साथ कोई आलीशान शादी नहीं करना चाहती, बल्‍कि ये इस खुशी के मौके को स‍िर्फ अपने परिवार-दोस्‍तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते है। यही वजह है कि उन्‍होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना है। 
ये भी खबर आ रही है कि इस जोड़ी की शादी ऑर्गनाइज करने वाले लोगों ने खंडाला के इस बंगले को देख भी ल‍िया है ताकि तैयार‍ियां शुरू की जा सकें। इतना ही नहीं, खबर है कि इस परिवार ने अपने करीब‍ियों को द‍िसंबर के अंत और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट खाली रखने की बात भी कह दी है। 
Advertisement
Next Article