
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस बात की जानकारी अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने दी है।

एक्टर सुनिल शेट्टी मीडिया के सामने आए और इससे सबंधीत सारी जानकारी मीडिया से साझा की । बेटी की शादी के बाद उनकी खुशी चेहरे पर साफ दिख रही है।

दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लिए। इस समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दिग्गज शामिल हुए। शादी के बाद अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने लोगों को मिठाइयां बांटीं.

कब से एक दुसरे को जानते है प्रेमी युगल ?
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए है। दोनों छह साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध गए।

एक समय था जब सुनिल शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अथिया शेट्टी की सादी आईपीएल 2023 के बाद फाइनल किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि अथिया, राहुल के साथ ही सात फेरे लेगी।
