जानिए किन लोगों से दुरी बनाना होगा आपके लिए होगा बेहतर
06:22 AM Nov 24, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
हम सभी ऐसे व्यक्ति को जानते होंगे, जिसके पास हर चीज के बारे में कहने के लिए कुछ न कुछ नकारात्मक होता है। ऐसा नहीं है कि वे सिर्फ़ मूड खराब करते हैं बल्कि नकारात्मकता भी फैलाते है।
Advertisement
ऐसे लोग समाधान से ज़्यादा समस्याओं पर ध्यान देते हैं। ऐसे में समय रहते इन लोगों से दूरी बना लेना बहुत ही जरूरी है।
शायद आपके पास भी कोई ऐसा दोस्त होगा, जिसे सिर्फ़ तभी आपकी याद आती है जब उसे किसी चीज़ की ज़रूरत होती है।
आप ऐसे लोगों को नज़रअंदाज़ तो कर सकते हैं, लेकिन समय के साथ, आपको लगने लगेगा कि इनकी दोस्ती एकतरफ़ा है। ऐसे में इनसे दूरी बना लेना ही बेहतर होगा।
हमारा दिमाग सकारात्मक चीजों की तुलना में नकारात्मक चीजों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करता है। ऐसे में नकारात्मक विचार वाले व्यक्ति के आस-पास रहना भी आपके जीवन में नकारात्मकता घोल देता है।
जो लोग लगातार गपशप करते हैं, वे अफ़वाहें फैलाना और रहस्य साझा करना पसंद करते हैं, अक्सर यह सोचे बिना कि इसका दूसरों पर कुछ बातों का क्या प्रभाव पड़ता है।
भावनात्मक जोड़-तोड़ करने वाले लोग परिस्थितियों को इस तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं कि आप खुद पर संदेह करने लगते है। ऐसे लोग खुद को पीड़ित और दूसरों के दोषी दिखाने में माहिर होते हैं।
रचनात्मक आलोचना मददगार होती है क्योंकि इससे हमें सीखने और बढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन कुछ लोग सिर्फ गलतियां निकालने पर ध्यान देते हैं। ऐसे व्यक्ति न खुद आगे बढ़ते हैं और न ही आपको बढ़ने देते हैं।
Advertisement