टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ठंड में रोजाना एक आंवला खाने से सर्दी-खांसी, वायरल से होता है बचाव

इंडियन गूसबेरी के नाम से भी आंवला को जाना जाता है। स्वास्‍थ्य के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी होता है। कई तरह की बीमारियों से एक आंवला रोज खाने से बचाव करता है।

09:56 AM Feb 02, 2020 IST | Desk Team

इंडियन गूसबेरी के नाम से भी आंवला को जाना जाता है। स्वास्‍थ्य के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी होता है। कई तरह की बीमारियों से एक आंवला रोज खाने से बचाव करता है।

इंडियन गूसबेरी के नाम से भी आंवला को जाना जाता है। स्वास्‍थ्य के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी होता है। कई तरह की बीमारियों से एक आंवला रोज खाने से बचाव करता है। सर्दियों के मौसम में आंवला खाना फायदेमंद होता है।
आंवले का सेवन कई तरीकों से आप सर्दियों के मौसम में कर सकते हैं। आंवले का अचार, आंवला मुरब्बा, सुखा आंवला पाउडर, कच्चा आंवला और आंवला कैंडी इस तरह से सर्दियों में आप खा सकते हैं। इसके आलवा आप आंवला ड्रिंक भी पी सकते हैं। 
आंवला डिटॉक्स करता है बॉडी को

ऐंटिऑक्सिडेंट्स की मात्रा आंवला में भरपूर होती है जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। सुबह का समय आंवला खाने का अच्छा होता है। इस समय शरीर से विषाक्त पदार्थों को आंवला बाहर निकाल देता है। 
प्राकृतिक स्‍त्रोत है विटामिन सी का

विटामिन सी का स्‍त्रोत आंवला बहुत अच्छा होता है। एक संतरे की तुलना में आंवला के अंदर 8 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। संतरे से 17 गुना ज्यादा ऐंटिऑक्सिडेंट 1 आंवले के अंदर पाया जाता है। आंवला में विटामिन सी के अलावा कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है। कई मौसमी बीमारियों को आंवला दूर करता है साथ ही सर्दी या खांसी भी ठीक रखता है। 
दूर रखे वायरल से 

ऐंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी आंवले के अंदर होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे सर्दी,खांसी, वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों से राहत दिलाता है। सेहत को सही रखने में आंवले का कसैला स्वाद मददगार होता है। इसके लिए आप कैंडी या आंवला, गुड़ और सेंधा नमक के पूरे मिश्रण को बना लें और नियमित रूप से इसाका सेवन करें। 
स्वस्‍थ रखे स्किन और बालों को

त्वचा और बाल दोनों के लिए ही आंवला बहुत फायदेमंद है। टॉनिक के रूप में आंवला बालों में काम करता है। रूसी से लेकर बालों के झड़ने की परेशानी को आंवला रोकता है। बालों के रोम को भी आंवला मजबूत करता है। स्कैल्प के ब्‍ल्ड सर्कुलेशन को भी आंवला बढ़ाता है। इस वजह से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। त्चचा के लिए ऐंटी एजिंग के लिए भी आंवला बहुत अच्छा होता है। 
आंवला को ऐसे करें इस्तेमाल

आंवले को रस शहद के साथ आप रोजाना सुबह पीते हैं तो आपकी त्वचा दमकती और स्वस्‍थ रहेगी। आंवला पाउडर के 2 चम्मच में आप 2 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। दिन में तीन से चार बार आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article