For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जाने कैसे की बबीता जी ने करियर की शुरुआत,अब क्या Bigg Boss 19 को हां कहेंगी Munmun Dutta ?

मुनमुन दत्ता की बिग बॉस में वापसी की चर्चा

10:14 AM Jun 18, 2025 IST | Arpita Singh

मुनमुन दत्ता की बिग बॉस में वापसी की चर्चा

जाने कैसे की बबीता जी ने करियर की शुरुआत अब क्या bigg boss 19 को हां कहेंगी munmun dutta

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, जिन्हें हर कोई ‘बबीता जी’ के नाम से जानता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है—बिग बॉस 19! जी हां, एक बार फिर मुनमुन का नाम इस पॉपुलर रियलिटी शो से जुड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक न मुनमुन और न ही मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है। बता दें कि इससे पहले भी मुनमुन को शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने उस वक्त शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में चैलेंजर बनकर कुछ दिन के लिए नजर आ चुकी हैं। उस वक्त वो सुरभि चंदना, विशाल सिंह और आकांक्षा पुरी के साथ शो में एंट्री ली थीं। मुनमुन ने खुद ये माना था कि वह बिग बॉस की जबरदस्त फैन हैं।

मुनमुन दत्ता का अब तक का सफर

मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से की थी। फिर उन्होंने 2005 में कमल हासन और मनीषा कोइराला के साथ फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में डेब्यू किया। इसके बाद पूजा भट्ट की फिल्म हॉलिडे और द लिटिल गॉडेस जैसी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं।

हालांकि, असली पहचान उन्हें मिली साल 2008 से चल रहे शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार से। 17 सालों से वह इस शो से जुड़ी हुई हैं और आज भी उनकी और जेठालाल की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

पढ़ाई और निजी जीवन

मुनमुन का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। उन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री ली है, और शो में उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी इसका सबूत है।

मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका नाम कई बार को-एक्टर राज अनादकट से जुड़ा है, जो उनसे 9 साल छोटे हैं। जब सगाई की अफवाहें उड़ीं, तो मुनमुन ने इन खबरों को बकवास बताया। राज की टीम ने भी इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया।

शादी और निजी सोच

अब तक मुनमुन ने शादी नहीं की है। उनका कहना है कि जब कोई सही इंसान मिलेगा, तभी वह शादी के बारे में सोचेंगी। वह अपनी शर्तों पर काम करने वाली कलाकार हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं, और इसी वजह से कुछ एपिसोड्स से उन्हें बाहर भी होना पड़ा।

फीस और पॉपुलैरिटी

बबीता जी के किरदार के लिए मुनमुन दत्ता को प्रति एपिसोड करीब 60 से 80 हजार रुपये मिलते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

क्या ‘बिग बॉस 19’ में दिखेंगी मुनमुन?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री करेंगी या एक बार फिर ऑफर ठुकरा देंगी। बता दें कि इस सीजन में शरद मल्होत्रा, डेज़ी शाह, शशांक व्यास और खुशी दुबे जैसे नामों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार मेकर्स यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बजाय एक्टर्स और टीवी सेलेब्स पर फोकस कर रहे हैं। शो के जुलाई में शुरू होने की चर्चा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×