Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानिये आपके स्टार क्रिकेटर कितना पढ़े है

NULL

05:32 PM Oct 15, 2017 IST | Desk Team

NULL

मैदान पर इन भारतीय क्रिकटरों की धूम मची हुई है और लाइमलाइट में भी ये हमेशा आगे रहते है पर क्या कभी आपने सोचा है की ये सब कितने पढ़े लिखे है। आपको बता दें की क्रिकेट में भले ही इन्होने सफलता का शिखर चूमा हो और नए नए कीर्तिमान बनाये हो पर पढाई के मामले इन सभी का हाथ ज़रा तंग है। आईये आज जानते है मैदान पर चौकों छक्कों की बरसात करके टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले ये क्रिकेटर खुद एग्जाम में कितने बार जीते है।

Advertisement
01. विराट कोहली: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक खिलाड़ी, जिसका सिक्का सबसे ज्यादा चलता है। अफेयर हो या फिर हो फिटनेस की बात… कोहली हर मामले में विराट हैं। इतनी सक्सेस के बाद पढ़ाई लिखाई पूछने वाली कोई बात नहीं बनती लेकिन फिर भी पता किया तो जानकारी हाथ लगी कि विराट बाबू 12वीं पास हैं। उन्होंने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी।

02. शिखर धवन: मुच्छों के ताव दे देकर शतक ठोकने वाले इस बिंदास खिलाड़ी के पास ढेर सारे रन हैं लेकिन डिग्रियां नहीं जुट पाई। धवन ने अपनी मेहनत से यहां तक रास्ता तय किया। इस दौरान पढ़ाई लिखाई पर ज्यादा कंसट्रेट नहीं कर पाए। शिखर भी 12वीं पास हैं।

03 महेंद्र सिंह धोनी: धोनी की स्टोरीज तो हमने फिल्मों में भी देखी है। धोनी कैसे अपने एग्जाम देने जाते थे। धोनी ने बी.कॉम शुरु तो किया था लेकिन उसको पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने रेलवे में नौकरी भी की है।

04. अजिंक्या रहाणे: आईपीएल से जिन खिलाड़ियों की प्रतिभा का पता चला, उनमें अजिंक्य रहाणे सबसे आगे हैं। हालांकि डोमेस्टिक लेवल पर उन्होंने काफी क्रिकेट खेली थी, क्रिकेट की दुनिया में लोग उन्हें पहले से जानते थे लेकिन फैन्स वाला फील रहाणे को आईपीएल के बाद ही मिला। उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि रहाणे ने सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की ।

05. हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या ने तो पढ़ाई लिखाई के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए, क्रिकेट पर फोकस करने के लिए पांड्या ने 9वीं के बाद ही पढ़ाई लिखाई से तौबा कर ली थी।

Advertisement
Next Article