टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बालों और हाथों के अलावा मेहंदी स्किन प्रॉब्लम की परेशानी से दिलाती है छुटकारा, जानें इसके फायदे

मेहंदी जो हाथों और बालों को खूबसूरत बनाने के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को गुणों की खान भी कहा जाता है। औषधि के रूप में कई बीमारियों में मेहंदी उपयोग

10:26 AM Feb 16, 2020 IST | Desk Team

मेहंदी जो हाथों और बालों को खूबसूरत बनाने के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को गुणों की खान भी कहा जाता है। औषधि के रूप में कई बीमारियों में मेहंदी उपयोग

मेहंदी जो हाथों और बालों को खूबसूरत बनाने के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को गुणों की खान भी कहा जाता है। औषधि के रूप में कई बीमारियों में मेहंदी उपयोग की जाती है। टैनिन, वासोन,मैलिक एसिड, ग्लूकोज,मैलिटोल और म्यूसिलेज जैसे तत्व मेहंदी के पत्तों में पाए जाते हैं। चलिए आपको हम मेहंदी से होने वाले चमत्कारी फायदं क बारे में बताते हैं। 
अलविदा करे डैंड्रफ को

डैंड्रफ यानि रूसी की समस्या लोगों में आम हो गई है। बाजार में कई सारे उत्पाद रूसी से राहत दिलाने के लिए मौजूद हैं जो कई तरह के दावे करते हैं। हालांकि मेहंदी रूसी जैसी समस्या से छुटकारा दिला सकती है। सकैल्प में होने वाली खुजली की परेशानी भी मेहंदी से दूर हो जाती है। रूसी के लिए नींबू और दही मेहंदी में मिलाकर बालों पर लगाएं। एसिडिक इन दोनों ही चीजों में होता है जो खुजली, रूसी की समस्या को दूर करता है। मेहंदी बालों में सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
खत्म करे मृत कोशिकाएं

हर किसी को त्चचा से संबंधित परेशानियां होती हैं। खासतौर पर टीनएजर्स में यह परेशानी ज्यादा होती है। स्किन प्रॉब्लम से मेहंदी छुटकारा दिलाने में सहायक होती है। टैनिन और हेनोटैनिक एसिड की मात्रा मेहंदी में पाई जाती है। त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं को यह दोनों ही तत्व खत्म करते हैं। मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा पीने से स्किन की परेशानी दूर होती है। अगर आप इस काढ़े का सेवन करते हैं तो अपने चेहरे पर उस दौरान साबुन का उपयोग ना करें।
पथरी नहीं बनेगी किडनी में

शरीर पर बदलती लाइफस्टाइल का असर पड़ता है। स्टोन की परेशानी गलत खानपान की वजह से होती है। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए मेहंदी किसी संजीवनी से कम नहीं है। मैलिक एसिड मेहंदी में पाया जाता है जिससे स्टोन किडनी में नहीं होता है। 50 ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर आधे लीटर पानी में मिला दें और उसे उबाल लें। पानी उबलने के बाद उसे छानकर पी लें। इससे किडनी की समस्या आपको होगी तो वह दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं स्टोन होने की समस्या भी नहीं होगी। अगर आपको इसका लाभ चाहिए तो एक महिने तक इस काढ़े को पीना है। तभी मिलेंगे इसके लाभ। 
मरहम बनेदर्द और सूजन में

मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। यह दर्द,जलन और सूजन में राहत देती है। सूजन या दर्द वाली जगह पर मेहंदी की पत्तियों को पीसकर लगा लें। 
दूर करे पेट की बीमारी

कहा जाता है कि पेट सही न होने की वजह से ज्यादातर बीमारियों पैदा होती हैं। पेट की बीमारियों से बचाने में मेहंदी सहायक है। कई सारे तत्व मेहंदी में मौजूद हैं जो पेट की बीमारियों से बचाते हैं। मेहंदी का इस्तेमाल पीलिया होने पर भी कर सकते हैं। शरीर में किसी भी तरह के साइड इफेक्ट मेहंदी के सेवन से नहीं होते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article