फरवरी में जन्म लेने वाले लोगों की ये होती हैं विचित्र खूबियां
फरवरी माह में भी कई लोगों का जन्मदिन आता है। फरवरी माह में पैदा होने वाले लोगों के स्वभाव के बारे में आज हम आपको बताएंगे। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने आपको समाज
07:49 AM Feb 05, 2020 IST | Desk Team
फरवरी माह में भी कई लोगों का जन्मदिन आता है। फरवरी माह में पैदा होने वाले लोगों के स्वभाव के बारे में आज हम आपको बताएंगे। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने आपको समाज में यह किसी भी रूप में स्थापित कर लेते हैं। उनका व्यवहार दूसरों के प्रति कैसा होता है इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। ज्योतिष विज्ञान इस संबंध में क्या कहता है चलिए जानते हैं।
ये होती है इनकी स्पेशल खूबी
जिन लोगों का जन्म फरवरी महीने में होता है वह प्रखर बुद्धि के होते हैं। एक तरह की चमक ही इनके व्यक्तित्व में आपको दिखाई देगी। लेकिन इनकी खूबियों के बारे में जब तक इन्हें कोई बताता नहीं है तब तक इन्हें विश्वास नहीं हो पाता है। प्यार के मामले में इन लोगों की नैया हमेशा ही हिचकोले खाती नजर आती है। अपने साथी के सामने झुकने से इनका ईगो इन्हें रोकता है। इसी वजह से ब्रेकअप या फिर कोई अफेयर ही नहीं नियति इनके जीवन में यह बनी रहती है।
ये होते हैं इनके लिए लकी
इनके लिए लकी नंबर 4,7,9 होता है और लकी कलर व्हाइट,बेबी पिंक, मेहरून होता है। इनका लकी डे सेटरडे,थर्सडे है तो वहीं लकी स्टोन इनके लिए एमरल्ड, एमेथिस्ट होता है।
माहिर होते हैं यह दोस्ती करने में
दोस्त बनाने में फरवरी महीने में जन्म लेने वाले लोग माहिर होते हैं। इनके ग्रुप में आपको हर उम्र के, हर वर्ग के लोग दिख जाएंगे। इन लोगों का स्वभाव बहुत ही मित्रवत होता है साथ ही ये लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं।
इनकी कमजोरी होती है ये
फरवरी महीने में जन्मे लोग आसानी से धोखा भी खा सकते हैं। दरअसल यह लोग विश्वास कर किसी पर कर लेते हैं। इनकी यह कमजाेरी होती है। यह लोग दोनों हाथों से लुटाते हैं। इन लोगों को बचत करना नहीं आता है।
ऐसे होते हैं ये लोग दिल के मामले में
फरवरी में जन्मे लोग हर किसी से अपने दिल की बात कर देते हैं लेकिन जिससे कहनी होती है उससे कहने में वह कतराते हैं। यह लोग प्यार बहुत ही गहराई से करते हैं लेकिन इनके पार्टनर इन्हें उतनी गहराई से प्यार नहीं कर पाते जिसकी शिकायत इन्हें हमेशा रहती है।
कामयाबी पाते हैं इन क्षेत्रों में
फरवरी महीने में जन्म लेने वाले लोग डॉक्टर, लेखक,शिक्षक,चित्रकार,कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। अन्य क्षेत्र में भी इन्हें कामयाबी मिलती है। हालांकि कामयाबी पाने के लिए इन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। थोड़े से पिछड़े यह लोग भाग्य के मामले में होते हैं।
Advertisement
Advertisement