W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भगवान महावीर ने हमें आदर्श जीवन का सिद्धान्त दिया : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।

11:32 AM Apr 18, 2019 IST | Desk Team

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।

भगवान महावीर ने हमें आदर्श जीवन का सिद्धान्त दिया   मनोज तिवारी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। आलोक कुमार ने कहा है कि विश्व के किसी कोने में देख लीजिए जहां-जहां हिंसा का राज है, वहां विनाश लीला ने मानवता को कलंकित किया है, जबकि अहिंसा प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है जिससे प्रकृति की रक्षा संभव है।

Advertisement

इसलिए हम सब को भगवान महावीर के आदर्शों पर चलना चाहिए। कबूल नगर शाहदरा में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमें आदर्श जीवन का सिद्धान्त दिया, जिसमें जिओ और जीने दो की परंपरा के तहत सत्य अहिंसा और भाईचारे का पाठ पढ़ाया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि हम सब उस पर अमल करें तो समाज में शांति और सुरक्षा कायम रह सकती है और हमारा जीवन भी आदर्श बन सकता है। वहीं लोनी रोड शाहदरा मे आयोजित संकट मोचन हनुमान जन्मोत्सव समारोह में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संकट मोचन भगवान हनुमान की आराधना से बल, बुद्धि और विद्या का जीवन में संचार होता है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×