Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानें Asain game का इंडियन इतिहास, 28 गोल्ड, 38 सिल्वर 41 ब्रॉन्ज के साथ विदेशी धरती पर देशी कमाल

06:38 PM Oct 08, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

आज एशियन गेम 2022 का अंत हो गया है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एशियन गेम क्या हैं? और इससे जूड़े कुछ ऐसी जानकारी देने वाले है, जो आपको लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इस साल के एशियन गेम में भारत नें इतिहास रचते हुए कई कीर्तिमान हासिल किया है। तो आइएं जानने है शुरू से इस खेल के बारें में..

एशियाई खेलों की शुरूआत

एशियाई खेलों की शुरूआत 1951 में हुई थी। जिसकी मेजबानी भारत ने की थी। एशियाई खेल को एशियाड खेल भी कहा जाता है, एक बहुराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जो एशिया के देशों के बीच खेला जाता है। भारत इस प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका है। साल 1951 में भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में इसका पहला आयोजन हुआ था। साल 1982 में भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की अध्यक्षता में इन खेलों का आयोजन किया था।

18वें एशियाई खेल

Advertisement

18वें एशियाई खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा को ध्वज वाहक के रूप में चुना गया था। इस खेल में भारत ने 57 पदक जीते थे। जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे। भारतीय ओलंपिक संघ ने भारत से 527 सदस्यों का दल इंचिओन (दक्षिण कोरिया) में इस खेल के लिए भेजा था। चीन के ग्वांग्झू-2010 आयोजित खेलों में भारत ने 65 पदक जीते थे जिसमें 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक जीतकर 6 वां स्थान हासिल किया था।

आयोजक देशों के नाम

1.1951: भारत की राजधानी नई दिल्ली
2.1954: फिलिपींस, मनिला
3. 1958: जापान का टोक्यो
4. 1962 में जकार्ता, इण्डोनेशिया
5. 1966: थाईलैण्ड, बैंकाक में हुआ
6. 1970: थाईलैण्ड, बैंकाक
7. 1974: ईरान का तेहरान
8. 1978: थाईलैण्ड में बैंकाक
9. 1982: नई दिल्ली, भारत
10. 1986: दक्षिण कोरिया, सियोल में
11. 1990: बीजिंग, चीन
12. 1994: जापान के हिरोशिमा में
13. 1998: थाईलैण्ड में बैंकाक
14. 2002: दक्षिण कोरिया में बुसान
15. 2006: कतर, दोहा
16. 2010: चीन, गुआंग्झोऊ
17. 2014: इंचियोन, दक्षिण कोरिया
18. 2018: जकार्ता, पालेमबांग और इण्डोनेशिया
19. 2022: चीन और हांगझोऊ
20. 2026: नागोय, जापान

साल 2023 में बजा डंका


इस साल 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल मिला। भारत के कुल मेडलों की संख्या 107 है। जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल हैं। हॉकी में गोल्ड मेडल जीता। मेंस कबड्डी में भी गोल्ड जीता। बैडमिंटन में भारत को गोल्ड। पहली बार इन खेलों में क्रिकेट शामिल हुआ और पहली बार में ही भारत को गोल्ड मिला। भारत ने मेंस आर्चरी में जीता गोल्ड और सिल्वर। कुल मिलाकर ये साल काफी दमदार रहा। साथ ही नीरज ने अपना कमाल करना नहीं भुला।

Advertisement
Next Article