टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मुलायम सिंह की जयंती पर जानिए अखाड़े से राजनीति तक का सफर

यूपी के पूर्व सीएम और मुलायम सिंह यादव का इसी साल अक्तूबर में निधन हो गया था उन्होंने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।आज यूपी की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार रह चुके मुलायम सिंह यादव की जयंती है। बता दें 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। वो समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे

04:51 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

यूपी के पूर्व सीएम और मुलायम सिंह यादव का इसी साल अक्तूबर में निधन हो गया था उन्होंने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।आज यूपी की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार रह चुके मुलायम सिंह यादव की जयंती है। बता दें 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। वो समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे

यूपी के पूर्व सीएम और मुलायम सिंह यादव का इसी साल अक्तूबर में निधन हो गया था उन्होंने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।आज यूपी की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार रह चुके मुलायम सिंह यादव की जयंती है। बता दें 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। वो समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे और तीन बार यूपी के सीएम भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के बारे में बात करें तो उनका  जीवन अपने आप में  एक कहानी है। राजनीति में उनका प्रभाव जितना गहरा था। पारिवारिक जीवन भी उतना ही दिलचस्प रह है।बता दें मुलायम सिंह यादव ने कई बड़े फैसले लिए थे जिसका प्रदेश की राजनीति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। इसी वजह से राजनीति में उनकी अलग पहचान रही है।
मुलायम सिंह यादव का जीवन बेहद काफी कठिन था
 मुलायम सिंह की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने इटावा, फतेहाबाद और आगरा शिक्षा ग्रहण की मुलायम सिंह यादव ने करहल मैनपुरी के जैन इन्टर कालेज से पढ़ाई की है। उन्होंने बीटी बैचलर ऑफ टीचिंग और बीए की डिग्री प्राप्त की थी।  आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए भी किया है। वो कुश्ती के चैंप माने जाते थे। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव एक  शिक्षक थे। उन्होंने करहल क्षेत्र के जैन इंटर कॉलेज से पढाना शुरू किया था। 1955 में मुलायम सिंह यादव ने जैन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। यहां से 1959 में इंटर करने के बाद 1963 में यही सहायक अध्यापक के तौर पर अध्यापन का कार्य शुरू कर दिया था। उनके जानकार बताते हैं कि उस दौर में उन्हें 120 रुपए मासिक वेतन मिलता था।
राजनीति में  करियर
मुलायम सिंह यादव ने 1960 के में राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। 1992 में  समाजवादी पार्टी का गठन किया था। मुलायम सिंह  देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के तीन बीर  मुख्यमंत्री रह चुके हैं 1989 से 1991,  उनका पहला कार्यकाल था दूसरा कार्यकाल 1993 से 1995 और तीसरी  2003 से 2007 था। इसके साथ ही  1996 से 1998 तक मुलायम सिंह यादव ने देश के रक्षा मंत्री का भी पद संभाला था।

Advertisement

Advertisement
Next Article