टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिल्लियों का सपने में इस तरह दिखाई देना मतलब खुशियों के दिन आने वाले हैं

भारत में बिल्लियों को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो आपके साथ दिन में कुछ न कुछ अपशगुन जरूर होगा।

08:30 AM Feb 14, 2020 IST | Desk Team

भारत में बिल्लियों को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो आपके साथ दिन में कुछ न कुछ अपशगुन जरूर होगा।

भारत में बिल्लियों को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो आपके साथ दिन में कुछ न कुछ अपशगुन जरूर होगा। इतना ही नहीं ऐसा होने पर खुद मन घबराने लगता है। इन्हीं सब बातों के चलते कई सारे लोग तो अपना रास्ता तक बदल लेते हैं। वैसे बिल्ली को भारत में जितना अपशगुन माना जाता है उतना ही अच्छा तब माना जाता है जब बिल्ली सपने में दिख जाए। जी हां बिल्ली का सपने में दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है,लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की बिल्ली देख रहे हैं। तो चालिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बिल्ली का दिखाई देने का क्या अर्थ होता है। 
1.वाद-विवाद का डर
अगर आपको सपने में बिल्लियां लड़ते हुए दिखाई दे तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है। इसका मतलब कि आपको किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने वाला है,इसलिए आपको सर्तक रहना होगा और ध्यान रहे किसी के साथ बहस में भी ना पडें। 
2.समाज के प्रति द्वेष का भय
कोई इंसान अगर सपने में बिल्लियों को खुद से लड़ते हुए देखे तो इसका अर्थ है कि आपके अंदर परिवार और समाज के प्रति द्वेष की भावना उत्पन्न हो रही है। जो आपके लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है। 
3.स्टूडेंट्स के लिए शुभ
आपको सपने में अगर किसी बिल्ली को बचाते हुए देखने का सपना दिखे तो यह बेहद ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपका सही समय जल्दी ही आने वाला उसके लिए आपको सिर्फ थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत होगी। वहीं छात्रों के लिए ये सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि वह किसी प्रतियोगिता में जीतने वाला है। 
4.अच्छी खबर मिलने के चांस
सपने में अगर बिल्ली अपने बच्चों के साथ नजर आए तो यह एक शुभ संकेत है। क्योंकि ऐसे में आप किसी खास रिश्तेदार या मित्र से जल्दी ही मुलाकात कर सकेंगे। बिल्ली को ऐसे देखना कोई अच्छी खबर सुनने के भी चांस होते है। 
5.संतुलन में कमी
अगर आप सपने में एक जैसी दो बिल्लियां देख लेते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके संतुलन में कमी आ रही है। इस बीच आप अपने परिवार,दोस्तों और कार्यस्थल  पर काम करने वाले लोगों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मगर कभी-कभी आप ऐसे में असफल भी हो जाते हैं। 
6.किसी पर भरोसा ना करें
अगर आप सपने में कुत्ते और बिल्ली को आपस में लड़ते हुए देख ले तो आपके लिए यह अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है आपका किसी दुश्मन के साथ सामना हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी लड़ाई होने का भी डर हो सकता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article