Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rishab Shetty के बर्थडे पर रिलीज हुआ Kantara Chapter 1 का पोस्टर, जानें कब होगी सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

03:14 PM Jul 07, 2025 IST | Yashika Jandwani

साल 2022 में रिलीज हुई साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) ने ना सिर्फ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने लोककथाओं और संस्कृति को जिस अंदाज़ में पर्दे पर दिखाया, उसकी सराहना पूरे देश में हुई थी। वहीं अब इस पॉपुलर फिल्म का प्रीक्वल आने जा रहा है, जिसका नाम है ‘कांतारा चैप्टर 1 ’ (Kantara: Chapter 1) ।

रिलीज हुआ पोस्टर

7 जुलाई को एक्टर ऋषभ शेट्टी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) का दमदार पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनका एक्शन अवतार देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने भी यह पोस्टर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्टर में ऋषभ शेट्टी एक उग्र और शक्तिशाली लुक में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जंगल और आग का दृश्य इसे और ज्यादा रहस्यमय और रौंगटे खड़े कर देने वाला बना देता है। फैंस इस पोस्टर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक कैप्शन के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "जहां लीजेंड्स का जन्म होता है और जंगली जानवर दहाड़ते हैं, वहां से शुरू होती है कांतारा की कहानी। यह फिल्म उस अध्याय का प्रीक्वल है, जिसने लाखों दिलों को छुआ था। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर हम यह पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara: Chapter 1) को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।”

Advertisement

लंबे समय से था फैंस को इंतजार

‘कांतारा’ के सीक्वल या प्रीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं और फैंस बेसब्री से नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब जब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है, तो सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि ‘कांतारा’ (Kantara) में ऋषभ शेट्टी के साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और मानसी सुधीर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और लेखन की भी जिम्मेदारी निभाई थी। अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) से एक बार फिर वह दर्शकों को एक अनोखी कहानी की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और ट्रेलर से जुड़ी बाकी जानकारियों का इंतजार अब सभी को है, लेकिन इतना तो तय है कि 2 अक्टूबर को एक बार फिर सिनेमाघरों में कांतारा की गूंज सुनाई देगी।

ये भी पढ़ें: Smriti Irani मुद्दे पर Ram Kapoor ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा: “मेरा क्या मतलब…”

Advertisement
Next Article