For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ग्रीन टी के फायदे छोड़ आज यहां सबसे पहले जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका और समय?

आजकल के समय में बढ़ते मोटापे से राहत पाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग ग्रीन टी का सहारा लेते हैं। वैसे इस चाय से शरीर को होने वाले फायदों से तो ज्‍यादातर लोग वाकिफ हैं

05:39 PM Mar 25, 2022 IST | Desk Team

आजकल के समय में बढ़ते मोटापे से राहत पाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग ग्रीन टी का सहारा लेते हैं। वैसे इस चाय से शरीर को होने वाले फायदों से तो ज्‍यादातर लोग वाकिफ हैं

ग्रीन टी के फायदे छोड़ आज यहां सबसे पहले जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका और समय
आजकल के समय में बढ़ते मोटापे से राहत पाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग ग्रीन टी का सहारा लेते हैं। वैसे इस चाय से शरीर को होने वाले फायदों से तो ज्‍यादातर लोग वाकिफ हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे लोग हैं जिन्‍हें ग्रीन टी पीने का सही तरीका मालूम होगा। दरअसल ज्‍यादातर लोगों ने अपने मन में यह धारणा बना राखी है कि सुबह के समय ग्रीन टी पीने से तेजी से वजन कम किया जा सकता है तो इसलिए वह सुबह उठकर सबसे पहले ग्रीन टी का ही सेवन करते हैं।
Advertisement
Advertisement
लेकिन क्‍या आपको मालूम है ऐसा करना आपकी सेहत के लिए कुछ ठीक नहीं है। क्‍योंकि सुबह के समय यानी खाली पेट इसका सेवन करने से यह सही से डाइजेस्‍ट नहीं हो पाती है। ऐसा करने से कभी कभार आपको कुछ परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। तो अगर आप भी ग्रीन टी को सही तरीके और सही समय पर पीने के राज से अनजान हैं तो यह लेख आपकी काफी हद तक मदद करेगा।
ग्रीन टी पीने का सही वक्‍त 

-सुबह वक र्आउट करने से आधा घंटे पहले ग्रीन टी पिएं।
-अगर सु‍बह की बात करें तो ग्रीन टी का सेवन 10 से 11 के बीच में करना चाहिए।
-वहीं शाम के समय में इसका सेवन 5 से 6 बजे के बीच में कर लेना चाहिए।
-इसके अलावा रात को सोने से दो घंटे पहले भी ग्रीन टी का सेवन करना शरीर के लिए अच्‍छा होता है।
-वहीं भोजन के एक घंटे बाद या पहले भी ग्रीन टी को पिया जा सकता है।
ग्रीन टी पीने का सही तरीका 
-ग्रीन टी का सेवन भोजन करने से करीब एक घंटा पहले ही कर लें।
-ग्रीन टी में टैनिन पाया जाता है। ऐसे में इसको खाना खाने से पहले पीने से कब्‍ज पेट दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-सुबह के समय यानी खाली पेट ग्रीन टी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसलिए कुछ हल्‍का फुल्‍का खा लेने के बाद ही ग्रीन टी पीएं।
-सोने से पहले भी ग्रीन टी का सेवन करने से बचें।
-ग्रीन टी का सेवन करना सबसे ज्‍यादा फायदा सुबह और शाम के समय होता है। क्‍योंकि इन दोनों समय पर इसे पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्‍म तेज होता है।
बता दे, एक दिन में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी शरीर में पनपने लगती है। इसके अलावा ज्यादा कैफीन के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट खराब की समस्या भी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं अधिक ग्रीन टी के सेवन से बॉडी में मौजूद कैल्शियम यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता है, लेकिन अगर ये ज्यादा जाता है तो इससे आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
ग्रीन टी पीने के फायदे 
वजन कम करे
बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट मेटाबॉलिज्‍म को बूस्‍ट कर वजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गीन से कोलेस्ट्रोल पर नियंत्रण रहता है। शोध के मुताबिक ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और कैफीन का मिश्रण का सेवन वजन को कम करने में सहायता करता है।
चिंता कम करे
ग्रीन टी के सेवन से टेंशन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार होता है। साथ ही यह एकाग्रता बढ़ाने में भी सकारात्मक प्रभाव दिखा सकती है।
मधुमेह को करे ठीक 
ग्रीन टी के सेवन से टाइप टू डायबिटिज के रोगियों को काफी राहत मिलती है। इसमें मौजूद पैलीफेनाल से ब्‍लड शुगर लेवल कम रहता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×