Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भविष्य के कई राज खोलते हैं शरीर के किसी भी भाग पर मौजूद तिल

हर इंसान के शरीर के किसी न किसी हिस्से पर कोई तिल जरूर होता है। यह तिल किसी के होटों के ऊपर उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है

11:12 AM Aug 31, 2019 IST | Desk Team

हर इंसान के शरीर के किसी न किसी हिस्से पर कोई तिल जरूर होता है। यह तिल किसी के होटों के ऊपर उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है

हर इंसान के शरीर के किसी न किसी हिस्से पर कोई तिल जरूर होता है। यह तिल किसी के होटों के ऊपर  उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है तो किसी के आकर्षण को काम करने की वजह भी बनता है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ये तिल उसके भविष्य और चरित्र के कई सारे राज खोलते हैं तो आइए जानते हैं कि मनुष्य के शरीर पर मौजूद तिल आखिर क्या कहते हैं और उनका क्या मतलब होता है। 
Advertisement
1.नाक पर तिल
नाक पर तिल होने का मतलब होता है। ऐसे लोग काफी फ्लर्ट करते हैं। उन्हें गुस्सा भी जल्दी से आ जाता है।
2.आंखों के सफेद हिस्से पर तिल
कई सारे  ऐसे लोग होते हैं जिनकी आंखों के अंदर भी तिल होता है। अगर आप भी उनमें  से एक हैं  और आपकी दाहिने आंख के सफेद हिस्से के अंदर एक तिल है, तो यह दौलत आसानी से मिल जाने का संकेत देता है। लेकिन बाएं आंख में तिल होना, घमंडी होने की ओर संकेत देता है।
3.कान के निचले हिस्से पर तिल
कान पर तिल का होना अच्छा माना जाता है यदि आपके दाहिने कान के निचले हिस्से पर होता है। तो ऐसे में यह व्यक्ति को  अपने परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने का संकेत देता है।
4.गाल पर तिल
अगर आपके दाहिने गाल पर तिल है, तो आप काफ़ी भावुक क़िस्म के हो सकते हैं। वहीं अगर तिल आपके बाएं गाल पर है, तो आप धैर्य रखने वाले इंसान हो सकते हैं।

5.गर्दन पर तिल 
यदि आपकी गर्दन का तिल दोनों ओर से नजर आए तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि ये आपके  अच्छे व्यक्तित्व का संकेत देता है।
6.कंधे पर तिल 
किसी के कंधे पर तिल होना दर्शाता है कि  उस इंसान पर कई सारी जिम्मेदारियां हैं। इसके साथ ही वो एक समझदार और व्यवहारिक व्यक्ति है।
7.छाती पर तिल
छाती पर तिल होने का अर्थ होता है कि व्यक्ति आलसी है। वह अपने जीवन के सुख-साधनों का अधिक आनंद लेना पसंद करता है।
8.अंगुलियों पर तिल 
उंगलियों पर तिल होना जीवन में बाधाओं को दर्शाता है। इतना ही नहीं ये भविष्य में दिवालिया होने की ओर इशारा करता है।
9.हथेलियों पर तिल
दाहिनी हथेली पर तिल होने का मतलब होता है की वो व्यक्ति अपना पूरा धनी जीवन जी सकेगा। जबकि हथेली के बाएं ओर मौजूद तिल खर्चीले स्वभाव की ओर इशारा करता है।
10.पैरों पर तिल 
पैरों पर तिल होने का अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को अपने जीवन में दुनिया घूमने और नई-नई जगहों पर जाने के कई सारे अवसर मिलेंगे। 
Advertisement
Next Article