टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वास्तु के अनुसार मिट्टी की ये 4 चीजें आपके घर में भर देगी खुशहाली

जीवन में खुशहाली और समृद्धि पाने के लिए वास्तुशास्‍त्र में कई उपाए बताए हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा इन उपायों को करने से दूर होती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

08:55 AM Feb 18, 2020 IST | Desk Team

जीवन में खुशहाली और समृद्धि पाने के लिए वास्तुशास्‍त्र में कई उपाए बताए हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा इन उपायों को करने से दूर होती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

जीवन में खुशहाली और समृद्धि पाने के लिए वास्तुशास्‍त्र में कई उपाए बताए हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा इन उपायों को करने से दूर होती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। घर में,रिश्तों में और जीवन में इन उपायों से खुशहाली बनी रहती है। 
इसी बीच आज हम आपको उन मिट्टी के चार वस्तुओं के बारे में बताएंगे जो घर में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इन 4 वस्तुओं को घर में लाने से व्यक्ति के जीवन की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाती हैं। चलिए जानते हैं इन 4 वस्तुओं के बारे में-
समृद्धि लाती हैं मिट्टी के प्रतिमाएं

प्लास्टर ऑफ पेरिस की कई मूर्तियां बाजार में मिलती हैं जो देखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षति होती है। लेकिन वास्तु शास्‍त्र का मानना है कि सुख-समृद्धि में वृद्धि इन मूर्तियाें को घर में लाने से नहीं होती है। वास्तु शास्‍त्र में कहा गया है कि मिट्टी की मूर्ति ही हमेशा पूजा के दौरान रखनी चाहिए। इससे खुशहाली और समृद्धि घर में बनी रहती है। साथ ही घर में आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं। 
अत्यंत शुभ होता है मिट्टी का दीपक

ज्यादातर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। हालांकि दीपक की तरह लाइट्स लोग अपने घरों में पूजा के स्‍थान पर लगा लेते हैं। मिट्टी के दीए अब परंपरा से बाहर होते जा रहे हैं। लेकिन मिट्टी के दीपक की मान्यता वास्तु शास्‍त्र में बहुत है। ऐसी मान्यता है कि सकारात्मक ऊर्जा घर में मिट्टी के दीपक से आती है। मिट्टी का दीपक शनिवार के दिन शमी के नीचे जलाना चाहिए। इससे ईश्वर की कृपा बनी रहती है। 
समृद्धि लाता है मिट्टी का घड़ा

वास्तु के मुताबिक मिट्टी का घड़ा घर में रखने से शुभता आती है। इसके साथ ही कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है। घड़े को कभी भी खाली नहीं रखना होता। घड़े में पानी भरकर गर्मियों के मौसम में रख दें। मान्यता है कि देवी-देवताओं का वास ऐसा करने से होता है। अगर आपके घर में घड़ा 12 महीने रहता है तो उसे सर्दियों के मौसम में भी भरकर रखें। सर्दियों मेें आप अनाज उसमें डाल सकते हैं। मान्यता है कि घड़े को खाली रखने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।
सकारात्मकता आती है मिट्टी के गमले से

घर में सकारात्मकता ऊर्जा घर में मिट्टी के गमले से भी आती है। हालांकि प्लास्टिक के गमलों का चलन आजकल चल चुका है। वास्तु शास्‍त्र में मिट्टी के गमले ही घर में रखने चाहिए। परिवार के लोगों के लिए अच्छी सेहत और सकारात्मकता के लिए यह बहुत अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि मिट्टी के गमलों में पौधे लगाने से मन में शांति रहती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article