Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानें क्या है Moye Moye ट्रेंड, जो इंटरनेट की दुनिया पर मचा रहा है तहलका

04:11 PM Nov 26, 2023 IST | Ritika Jangid

Moye Moye Trend: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब क्या वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता है। यहां तक की कभी-कभी किसी वीडियो के बोल भी लोगों को समझ नहीं आते लेकिन इस गाने पर वायरल होने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसा ही एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लाखों लोग वीडियो बना रहे हैं।

Advertisement

ये गाना है ‘मोये मोये’ (Moye Moye)। लोग इसके न बोल जानते है और न ही उसका अर्थ। फिर भी लोग इस पर वीडियो बना रहे है, जो काफी वायरल भी हो रही है। आइए जानते है कि ये ट्रेंड क्या है जो इंटरनेट की दुनिया पर तहलका मचा रहा है।

सर्बियाई गाना है Moye More

बता दें, ‘मोये मोरे’ एक सर्बियाई गाना है। असल में ये गीत ‘मोये मोरे’ है लेकिन भारत में इसे ‘मोये मोये’ कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने का क्रेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से शुरू हुआ था और फिर कुछ ही दिनों में यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर औ यूट्यूब पर भी फेमस हो गया। इस गाने ने वैश्विक रूप से दर्शकों को मोहित किया है।

‘डेजनम’ है गाने का असली नाम

Moye Moye Trend: जानकारी के मुताबिक, सर्बियाई सिंगर और गीतकार तेया डोरा ने वायरल गाना ‘मोये मोरे’ गाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 मिनट की अवधी वाले इस गाने का असली नाम ‘मोये मोरे’ या ‘मोये मोये’ नहीं है बल्कि आधिकारिक तौर पर गाने का शीर्षक ‘डेजनम’ (Dzanum) है।


गाने के बोल सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी की मदद से तैयार किए गए हैं। जबकि लोका जोवानोविक ने वह धुन तैयार की है, जो अब लोगों के दिमाग पर छाया हुआ है।
के दिमाग पर छाया हुआ है.

क्या है गाने का मतलब?

आइए अब जानते है कि लोगों को अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर करने वाले इस गाने का अर्थ क्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्बिया में ‘मोर’ का मतलब ‘दुःस्वप्न’ यानी बुरा सपना होता है। यह गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से जूझने, अवसाद को सहन करने और अलग-थलग महसूस करने की कहानी को दर्शाता है।


सबसे मजे की बात ये है कि आधी से ज्यादा दुनिया को इस गाने का अर्थ पता भी नहीं लेकिन वो इसपर वीडियोज बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article