For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जानिए कब हो सकती है मूंगफली आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

05:45 PM Nov 02, 2023 IST | Yogita Tyagi
जानिए कब हो सकती है मूंगफली आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
HIGHLIGHTS:
  • इन बीमारियों में मूंगफली का सेवन होगा हानिकारक
  • अर्थराइटिस के मरीजों के लिए मूंगफली का सेवन नुकसानदेह
  • मूंगफली के सेवन से बहुत जल्दी बढ़ता है मोटापा

जब सर्दियाँ आती हैं तो लोग अपने आप को गर्म रखने और पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए मूंगफली खाते हैं। मूंगफली खाने में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही वह सेहत के लिए लाभकारी भी होती है लेकिन कुछ लोगों को ऐसी बीमारियां होती हैं जिनमें मूंगफली का सेवन उनके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। साथ ही कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अधिक मात्रा में मूंगफली खाते हैं उनके लिए भी ज्यादा मूंगफली का सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं मूंगफली का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए।

अर्थराइटिस के मरीज न करें मूंगफली का सेवन

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए मूंगफली का सेवन नुकसानदेह है। अर्थराइटिस के मरीजों के जोड़ों में दर्द रहने के वजह से उन्हें मूंगफली से दुरी बना कर रखनी चाहिए।

मूंगफली से बढ़ता है मोटापा

मूंगफली का सेवन से बहुत जल्दी मोटापा बढ़ता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं उन्हें भी मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए।

कमजोर पाचन प्रणाली वाले लोग न करें सेवन

जिन लोगों में पेट से जुडी समस्याएं हैं या कमजोर पाचन प्रणाली है उनको भी मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूंगफली से पेट संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं।

मूंगफली से हाई होता है BP

मूंगफली में सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और सोडियम से बीपी हाई की समस्या होती है इसलिए मूंगफली हाई बीपी वाले मरीज भी मूंगफली का सेवन न के बराबर करें।

डॉक्टर से ले सलाह

यदि आपको कोई एलर्जी होती है तो मूंगफली का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर्स से सलाह जरूर लें। बिना सलाह के मूंगफली का सेवन न करें इससे आपको परेशानी हो सकती है।

कब खाएं मूंगफली

आपको मूंगफली को कुछ खाने के बाद ही खाना चाहिए। खाली पेट मूंगफली खाने से आपको पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही मूंगफली का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर होने के साथ ही रेस्वेट्राल और फाइटोस्ट्राल जैसे न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×