जानिए कौन सी व्हिस्की पीना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं लोग: महंगी या सस्ती
08:52 AM Dec 12, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
शराब पीने वालों की दुनिया में एक कहावत है कि अगर आपको किसी शराबी के क्लास का पता लगाना है तो आप ये देखें कि वह किस तरह की व्हिस्की पी रहा है।
व्हिस्की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आंकड़े देखकर लगता है कि अब महंगी और अच्छी व्हिस्की पीने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है।
दरअसल, रेयर और महंगी व्हिस्की का बाजार 2024 में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
2024 की दूसरी तिमाही में रेयर व्हिस्की के ऑक्शन से होने वाले इनकम में 50% की गिरावट आई है। जबकि, बेची गई बोतलों की संख्या में भी 52% की कमी आई है।
नोबल एंड कंपनी के 2023 की रिपोर्ट ने पहले ही कह दिया था कि बाजार खराब दौर में है। वहीं, इस साल यह स्थिति और खराब हो गई है।
बढ़ती महंगाई और घरेलू बजट में कटौती के कारण उपभोक्ता सस्ती व्हिस्की की ओर रुख कर रहे हैं। लोग अब 1,000 पाउंड से कम कीमत वाली बोतलों को खरीद रहे हैं।
2024 में इस कीमती की बोतलें बाजार में बिकने वाली कुल व्हिस्की का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर करती हैं। जबकि, पिछले साल ये आंकड़ा सिर्फ 43% था।
वहीं ऑक्शन में बेची गई बोतलों की औसत कीमत दूसरी तिमाही में 19% कम हो गई और अप्रैल-मई में इसमें सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
प्रीमियम व्हिस्की भी इस बार आर्थिक दबाव झेल रहा है। इस साल 50 साल से अधिक पुरानी बोतलों के बिकने का अनुपात 37% पर पहुंच गया है।
जबकि, पिछले साल यही अनुपात 16% था। आपको बता दें की 10,000 पाउंड से ऊपर की कीमत वाली बोत्त्लों में लेन-देन की मात्रा में 91 फीसदी की गिरावट आई है।
Advertisement
Advertisement