Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी या फिर कोहली कौन है सबसे अमीर खिलाड़ी जानकर आप भी रह जायेंगे दंग

NULL

11:18 AM Feb 10, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारत में क्रिकेट को जितना पसंद किया जाता है उतना किसी और खेल को नहीं। क्रिकेट आज हर भारतीय की भावनाओं से जुड़ा है। आज भारत में हर दिन क्रिकेट नई ऊंचाइयां हासिल करता जा रहा है।

Advertisement

भारतीय लोगों की किक्रेट के प्रति इतनी रूचि की वजह से ही आज भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड पूरे विश्व में सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है।

अक्सर लोगों के बीच इस बात की काफी उत्सुकता देखी जाती है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूद कप्तान विराट कोहली में से ज्यादा अमीर कौन है ? इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि दरअसल इन दोनों की संपत्ति में कितना अंतर है।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में अपनी आक्रामक शैली से मैच को खत्म करने वाले बल्लेबाज के रूप में वे जाने जाते है।उनकी कप्तानी में, भारत ने 2007 ICC World Twenty20, CB सीरीज 2007-08, एशिया कप 2010, 2011 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्राफी जीती।

महेंद्र सिंह धोनी साल भर में 113 करोड़ रूपये की कमाई करते हैं। इसमें क्रिकेट से लेकर ब्रांड इंडोर्समेंट के पैसे भी शामिल हैं, महेंद्र सिंह धोनी की कुल सम्पति 682 करोड़ रूपये हैं।

आज विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट टीम के सबसे ज्यादा चहिते खिलाड़ी है और कप्तान बनने के बाद तो इन्होंने पहले से भी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल कर ली है। कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे मशहूर माने जाते है।

इसकी वजह से आज इनकी साल भर की कमाई करीब 134 करोड़ रुपये है और इनकी कुल संपत्ति 386 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से कमाई के मामले में भले ही यह धोनी से आगे हो लेकिन कुल संपत्ति के मामले में अभी यह काफी पिछे है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

 

Advertisement
Next Article