For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Koffee With Karan 8: Karan के शो में 11 साल बाद एक साथ नजर आएंगे Varun Dhawan-Sidharth Malhotra

01:35 PM Nov 20, 2023 IST
koffee with karan 8  karan के शो में 11 साल बाद एक साथ नजर आएंगे varun dhawan sidharth malhotra
Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8:  Karan Johar का पॉपुलर चैट शो 'Koffee With Karan' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस शो में Karan Johar सेलेब्स मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के आठवें सीजन में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। करीना-आलिया से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक सभी शो में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। आखिरी एपिसोड में करीना और आलिया के धमाल मचाने के बाद अब इसके आगामी एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। करण के इस शो के आगामी एपिसोड में उनके दो स्टूडेंट्स Sidharth Malhotra और Varun Dhawan काउच पर बैठे नजर आएंगे।

Karan Johar का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के चार एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब इसके आगामी एपिसोड्स में करण जौहर के काउच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन बैठे हुए दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर Sidharth Malhotra और Varun Dhawan से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों दोस्त उनके बखूबी जवाब भी दे रहे हैं। शो के प्रोमो में करण के काउच पर अन्य कई सितारें भी बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके बाद Karan Johar कहते हैं, 'माई नेम इज खान' में निश्चित रूप से आप सभी के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट के साथ कुछ विवाद चल रहे थे। सिद्धार्थ और Varun Dhawan दोनों ने इस बात से इनकार किया और कहा, 'Karan Johar घर तोड़े।' Sidharth Malhotra ने जवाब दिया, 'बहुत बड़ा गधा।' Varun Dhawan ने मजाक में कहा, 'मखमल की तरह चिकना।' तीनों सितारों की हंसी-मजाक को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। गुरू और दोनों स्टूडेंट्स के बीच होने वाली इन बातों को सुनकर सभी हंसने पर मजबूर हो रहे हैं और आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। करण ने Sidharth Malhotra से यह भी पूछा कि वरुण के पास कौन सी ऐसी चीज है जो उनके पास नहीं है।

करण जौहर द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉफी विद करण' का एक नया प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो से पता चलता है कि Sidharth Malhotra और Varun Dhawan अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लगभग 11 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। करण मजाक में कहते हैं कि हालांकि दोनों अभिनेताओं को प्यार करने वाले पतियों के रूप में देखा जाता है, लेकिन वे केंस विदाउट देयर बार्बीज के अलावा कुछ नहीं हैं।'

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

×

.