टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू में शीर्ष पर कायम हैं कोहली

रणबीर सिंह और शाहरुख खान से भी आगे हैं। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय इस लिस्ट में 10.45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर है।

10:21 PM Feb 06, 2020 IST | Desk Team

रणबीर सिंह और शाहरुख खान से भी आगे हैं। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय इस लिस्ट में 10.45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली आधुनिक दिनों में कई युवाओं के लिए आदर्श बने हुए हैं। मैदान पर रोज नए-नए रिकॉर्ड स्थापित करने वाले कोहली बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड कायम करते जा रहे हैं। रन मशीन कोहली ‘भारतीय सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू’ के मामले में लगातार तीसरे साल टॉप पर बने हुए हैं। 
Advertisement
ग्लोबल ऐडवाइजरी फर्म डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में कोहली की ब्रैंड वैल्यू 23.75 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक हो गई है और इसमें 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।  सेलेब्रिटी वैल्यूएशन स्टडी 2019 के शीर्षक के अनुसार, भारतीय कप्तान कोहली कई बॉलीवुड सितारों दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह और शाहरुख खान से भी आगे हैं। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय इस लिस्ट में 10.45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर है। 
Advertisement
Next Article