Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोहली पूर्व कप्तान धोनी के टेस्ट कप्तानी में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली लगातार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए-नए कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। विराट पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर रह गए हैं।

03:52 PM Aug 20, 2019 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली लगातार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए-नए कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। विराट पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर रह गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली लगातार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए-नए कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। अब कप्तानी में भी कोहली अपना झंडा बुलंद कर रहे हैं। विराट पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर रह गए हैं। 
Advertisement
भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में 60 टेस्ट मैचों में 27 मैच जीते हैं, जबकि विराट के नेतृत्व में टीम 46 मैचों में 26 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। विराट कप्तान के तौर पर धोनी के सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक जीत दूर हैं। धोनी और विराट के बाद पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली 49 मैचों में 21 टेस्ट जीत के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज़ हैं। 
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से टेस्ट मैच खेलना है। अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो विराट धोनी के कप्तान रहते हुए 27 टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 
पिछले वर्ष विराट की कप्तानी में भारत ने अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि उसे इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीती थी। 
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ के नाम कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड है। स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 109 मैचों में 53 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 48 टेस्ट मैच जीते हैं।
Advertisement
Next Article