W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kokilaben Ambani Hospitalised: 91 साल की उम्र में Mukesh Ambani की मां को है कौन-कौन सी बीमारियां ?

01:44 PM Aug 22, 2025 IST | Arpita Singh
kokilaben ambani hospitalised  91 साल की उम्र में mukesh ambani की मां को है कौन कौन सी बीमारियां
Kokilaben Ambani Hospitalised

Kokilaben Ambani Hospitalised: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम केवल बिज़नेस की दुनिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ़ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऐसे में जब अंबानी परिवार से जुड़ी कोई हेल्थ अपडेट सामने आती है तो यह खबर अपने-आप चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में खबर सामने आई है कि मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kokilaben Ambani Hospitalised
Kokilaben Ambani Hospitalised

Mukesh Ambani की मां कोकिलाबेन की तबीयत नाजुक

मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है। आज उन्हें अचानक मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक,  91 साल की उम्र में कोकिलाबेन को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया। हालांकि अंबानी परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की एक बड़ी टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए है।

Kokilaben Ambani Hospitalised

उम्र बढ़ने के साथ शरीर स्वाभाविक रूप से कमजोर होता जाता है। 91 साल की उम्र में किसी भी इंसान के लिए रोज़मर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियाँ भी कठिन हो जाती हैं। कोकिलाबेन को कमजोरी, थकान और संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएँ बताई जा रही हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सब उम्र से जुड़ी आम परेशानियाँ हैं, लेकिन कभी-कभी यही समस्याएँ गंभीर रूप भी ले लेती हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी

बुजुर्ग महिलाओं में सबसे आम दिक्कत ऑस्टियोपोरोसिस होती है। इस बीमारी में हड्डियाँ बहुत पतली और कमजोर हो जाती हैं। उम्र के साथ हॉर्मोनल बदलाव, कैल्शियम और विटामिन D की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। ऐसी स्थिति में हल्की सी गिरावट या चोट भी बड़ा खतरा बन सकती है। बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन को भी इसी तरह की कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रेन में ब्लड सप्लाई कम होने या कान के अंदरूनी हिस्से के कमजोर हो जाने से चक्कर आने लगते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोकिलाबेन को भी ऐसे ही लक्षण हैं। यह समस्या दवाइयों और फिजियोथेरेपी से कंट्रोल की जा सकती है। इसी के साथ डॉक्टर लगातार कोकिलाबेन के हार्ट और बीपी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Ambani Family में चिंता का माहौल

अंबानी परिवार हमेशा अपनी परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चा में रहता है। चाहे शादी-ब्याह का जश्न हो या धार्मिक कार्यक्रम—कोकिलाबेन अक्सर हर मौके पर परिवार के साथ दिखाई देती रही हैं। ऐसे में उनकी सेहत बिगड़ने की खबर ने परिवार और चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है।

ख़ास बात यह है कि हाल ही में अंबानी परिवार में कई बड़े आयोजन हुए हैं—अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनीज़, फिर शादी और रिसेप्शन में कोकिलाबेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा था। उम्रदराज होने के बावजूद उनकी सादगी और सक्रियता ने लोगों को प्रेरित किया। अब उनकी तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

फैंस और शुभचिंतकों की दुआएं

Kokilaben Ambani Hospitalised: सोशल मीडिया पर कोकिलाबेन की तबीयत को लेकर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। लोग उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर #KokilabenAmbani और #AmbaniFamily जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

91 साल की उम्र में किसी भी इंसान के लिए सेहत सबसे बड़ी चुनौती होती है। कोकिलाबेन अंबानी फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगी। अंबानी परिवार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वे इस समय पूरी तरह से उनकी सेहत पर फोकस करना चाहते हैं।

Also Read: Mukesh Khanna Slams Ekta Kapoor: मुकेश खन्ना का हमला, बोलें- एकता कपूर बिगाड़ रही घर-परिवार का सिस्टम

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×